
इंग्लैंड. सोशल मीडिया पर एक डराने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि नन के ड्रेस में कब्रिस्तान के पास एक महिला कुत्ते और इंसान के कंकाल के साथ डांस कर रही है। द डेली स्टार के मुताबिक, तस्वीर इंग्लैंड के एक कब्रिस्तान की है। पहले तो कुछ लोगों ने सुना था कि यहां कब्रिस्तान के अंदर कोई महिला ऐसा करती है। लेकिन अब इसकी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
चश्मदीद ने बताई हैरान करने वाली कहानी
यहां से गुजर रहे एक चश्मदीद ने कहा, पुराने हल जनरल कब्रिस्तान से गुजरते वक्त सिर्फ वो ही ये देखकर हैरान नहीं हुए। बल्कि वहां से गुजर रही दूसरी गाड़ियों की रफ्तार भी ये देखकर धीमी हो गई। वे भी देखना चाह रहे थे कि आखिर ये क्या चीज है।
हल लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफ हेडपीस पहने महिला एक मानव कंकाल के साथ खुशी से नाच रही थी और कुत्ते के साथ खेल रही थी। एक चौंका देने वाली जिस व्यक्ति ने बताई, उसने ही गाड़ी में बैठे हुए ये तस्वीर ली। उसने कहा, वह स्प्रिंग बैंक वेस्ट के कब्रिस्तान में हिमर्स स्कूल के लिए टर्न ऑफ के सामने खड़ी थी। वह कंकाल के साथ नाच रही थी।
50 साल से बंद है ये कब्रिस्तान
वहां से गुजरने वाले दूसरे लोगों ने भी ये तस्वीर ली। ये सबकुछ शनिवार 11 सितंबर को दोपहर से ठीक पहले हुआ। हल जनरल कब्रिस्तान का इस्तेमाल लगभग 50 सालों से नहीं किया गया है। हालांकि यह शहर के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 1847 में बनाए गए इस कब्रिस्तान का उपयोग 1972 में बंद कर दिया गया। इसमें 1800 के दशक में हैजा से हुई मौत के बाद लोगों को दफनाया गया।
ये भी पढ़ें...
चेहरे सहित पूरा शरीर ढका हुआ, हाथ न दिखे इसलिए पहना ग्लव्स, तालिबान के समर्थन में 300 महिलाएं!
PM Modi ने दिया सरप्राइज, जिसे पाकर इस कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News