
वायरल न्यूज, female employee throws unofficial farewell party । आफिस और कर्मचारी एक दूसरे के सप्लीमेंट हैं। हर संस्थान के कुछ अपने नियम कायदे होते हैं, जिसे हर एंप्लाई को मानना होता है। वहीं डिसीप्लेन और डेकोरम भी मेंटेन करने की जिम्मेदारी हर एंप्लाई की होती है। वहीं ऑफिस कल्चर में अक्सर ये बात कही जाती है कि नोटिस पीरियड में इस्तीफा दे चुका कर्मचारी एक बम की तरह होता है। इस अवधि में कंपनी भी उससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करती है। वो कब क्या कर जाए...कोई नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मामला खूब वायरल हो रहा है, जहां एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के खर्चे पर अपनी फेयरवेल पार्टी देदी।
कंपनी के खर्च पर देदी विदाई पार्टी
रेडिट की एक पोस्ट में एक कर्मचारी को टर्मिनेट किए जाने की डिटेल शेयर की गई है। जानकारी के मुताबिक इस फीमेल एंप्लाई ने बर्खास्तगी का डिटेल दिया गया है। दरअसल इसने कंपनी के फंड का इस्तेमाल करते हुए करके एक अनऑफीशियल "विदाई" पार्टी आयोजित की थी। वहीं वजह पूछे जाने पर इसने बताया कि वो अपने क्लीग का रिएक्शन नोट करना चाहती थी, कि क्या वो उसके जाने से खुश हैं। हालांकि कंपनी ने इसे कंपनी के पैसों का दुरुपयोग और नियमों का उल्लंघन बताया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर ये बहस भी छिढ़ गई है कि क्या कर्मचारी का ये कदम सही है।
कंपनी को लगा दिया लाखों का चूना
कंपनी की तरफ से एक महिला कर्मचारी ने 'फ्रॉस्टिंगरेगुलर1328' यूजर्स नाम से एक पोस्ट में बताया कि उसने हाल ही में लिली नाम की एक एंप्लाई को काम पर रखा था। इस कर्मचारी को शायद जॉब जंचा नहीं, इसके बाद फीमेल एंप्लाई ने शहर ले बाहर खुद एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया उसने बकायदा सभी को इसका मेल भी भेजा। इसमें शानदार खाना परोसा गया, बड़ा कस्टम केक मंगवाया गया, इसके साथ ड्रिंक का भी इंतजाम किया गया था। वहीं बारटेंडर का पेमेंट कंपनी के पैसों से किया गया, जो तकरीबन 2,000 डॉलर था। वहीं ये भी खुलासा हुआ है कि महिला ने कंपनी से इस्तीफा भी नहीं दिया था। नेटीजन्स ने इस पूरी घटना पर आश्चर्य जताया है। वहीं ये भी कहा कि आखिर कंपनी ने ऐसे किसी एंप्लाई को क्यों इतने राइट्स दे रखे थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News