लुटेरे से भिड़ गई 9 साल की बच्ची, सिर पर मारे कई घूंसे, पुलिस ने CCTV देखा तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Published : Nov 21, 2021, 04:55 PM IST
लुटेरे से भिड़ गई 9 साल की बच्ची, सिर पर मारे कई घूंसे, पुलिस ने CCTV देखा तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी

सार

बच्ची ने कहा कि उस वक्त वह किसी से भी भिड़ जाती। उसे बस अपनी मां को बचाना था। उसे लगा ही नहीं कि वह जिसके सिर पर घूंसा मार रही है वह 29 साल का व्यक्ति है।  

फ्लोरिडा. इन दिनों फ्लोरिडा (Florida) में रहने वाली 9 साल की एक लड़की की बहादुरी की कहानी चर्चा में है। नाम है जर्नी नेल्सन (Journee Nelson)। जर्नी देखने में तो छोटी है लेकिन हौसले बड़ों से भी ज्यादा। आज उनकी चर्चा उनकी बहादुरी और हौसले की वजह से ही हो रही है। दरअसल, मां को बचाने के लिए जर्नी एक लुटेरे से भिड़ गई। नौबत यहां तक आ गई कि लुटेरे को वहां से भागना पड़ा। दो दिन बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।  

पुलिस ने जर्नी की तारीफ की
जर्नी नेल्सन की पुलिस अधिकारियों ने भी तारीफ की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो के मुताबिक, डेनियल मोब्ले और उनकी बेटी सड़क के किनारे-किनारे अपनी कार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक महिला के पास दौड़ता हुआ आया और तेजी से धक्का देकर पर्स छीनने लगा। पुलिस ने बात में बताया कि लुटेरे व्यक्ति का नाम डेमेट्रियस जैक्सन है, जिसकी उम्र 29 साल है। आरोपी महिला को जमीन पर पटक देता है। इसी दौरान जर्नी दौड़ती हुई आती है और आरोपी के सिर पर कई घूंसे मारती है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जर्नी ने बताया कि उसे उस वक्त कुछ नहीं सूझ रहा था। उसे बस अपनी मां को बचाना था। इसलिए वह अपने से बहुत बड़े आदमी से भिड़ गई। बिना डरे। 

आरोपी पर्स लेकर भागने लगा
हाथापाई के दौरान आरोपी ने महिला का पर्स छीन लिया और लेकर भागने लगा। लड़की ने आरोपी को काफी देर तक पीछा किया। पर्स में एक मोबाइल फोन, कई बैंक कार्ड, एक वॉलेट, कुछ नकदी और उसकी बंदूक का परमिट था। पुलिस ने हमले के दो दिन बाद जैक्सन को गिरफ्तार कर लिया और उस पर डकैती का आरोप लगाया। वेस्ट पाम बीच के चीफ फ्रैंक एडरले ने कहा, मैं इस बात को बढ़ावा नहीं देता कि इतनी छोटी उम्र का होने के बाद भी इतने बड़े आदमी से भिड़ जाए। लेकिन ये बच्ची के हौसले को दिखाता है।  

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल