न्यू ईयर पार्टी की अनोखी परंपरा: 874 गाड़ियों में आग लगाकर मनाया जश्न, डांस करते हुए जला रहे थे कार

Published : Jan 02, 2022, 11:04 AM ISTUpdated : Jan 02, 2022, 11:06 AM IST
न्यू ईयर पार्टी की अनोखी परंपरा: 874 गाड़ियों में आग लगाकर मनाया जश्न, डांस करते हुए जला रहे थे कार

सार

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के मंत्री गेराल्ड डारमैनिन के हवाले से बताया गया कि कोरोनो वायरस से जुड़े प्रतिबंधों के बीच दशकों पुरानी परंपरा के तहत नए साल का स्वागत किया गया। 

पेरिस. साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। स्वागत में लोगों ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। लेकिन फ्रांस में जश्न के तरीके को जानकर चौंक जाएंगे। यहां पर लोगों ने अपने दशकों पुरानी परंपरा के तहत 874 गाड़ियों में आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल के स्वागत में फ्रांस के लोगों ने ऐसा किया।

साल के आखिरी दिन गाड़ियां जलाने की है परंपरा
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के मंत्री गेराल्ड डारमैनिन के हवाले से बताया गया कि कोरोनो वायरस से जुड़े प्रतिबंधों के बीच दशकों पुरानी परंपरा के तहत नए साल का स्वागत किया गया। साल के आखिरी दिन और नए साल की पूर्व संध्या पर फ्रांस भर में कुल 874 गाड़ियों को आग लगा दी गई। यह आंकड़ा पिछले सालों की तुलना में कम है। 

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 2019 में कुल 1316 कारों में आग लगा दी गई थी। इस बीच देश में अधिकारियों ने भी पिछले सालों की तुलना में अधिक लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। 2019 में 376 की तुलना में 441 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। यह परंपरा देश में COVID-19 संक्रमण से मरीजों की वृद्धि के बावजूद हुई। फ्रांस में 2 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। यहां शनिवार को पिछले 24 घंटों में 219196 मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मध्य फ्रांस के योन विभाग में COVID प्रतिबंधों के बावजूद लगभग 1,500 लोगों के साथ एक अवैध पार्टी आयोजित की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO