19 शताब्दी में पैदा होने वाली दुनिया की आखिरी महिला! जानें इतने सालों तक क्या खाकर जिंदा रहीं?

Published : Nov 24, 2021, 03:50 PM ISTUpdated : Nov 24, 2021, 03:54 PM IST
19 शताब्दी में पैदा होने वाली दुनिया की आखिरी महिला! जानें इतने सालों तक क्या खाकर जिंदा रहीं?

सार

फिलीपींस (Philippines) में रहने वाली एक महिला को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 19वीं सदी में पैदा होने वाली दुनिया की आखिरी महिला थी। सोमवार को ही इसका निधन हो गया।  

मनीला Manila . दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला (World Oldest Woman) की उम्र कितनी हो सकती है। अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। लेकिन फिलीपींस (Philippines) की एक महिला को लेकर दावा किया गया है कि उसका जन्म 19वीं सदी (19th Century) में हुआ था। 124 साल की उम्र में उसकी मौत हुई। महिला का नाम  फ्रांसिस्का सुसानो (Francisca Susano) बताया गया है। इसे 19वीं सदी में पैदा हुए दुनिया के आखिरी जिंदा व्यक्ति भी कहा गया है। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुसानो का सोमवार रात को नीग्रोस ऑक्सिडेंटल शहर में अपने घर पर निधन हो गया।

लोग प्यार से लोला इस्का बुलाते थे
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिशियल डॉक्युमेंट्स की बात करें तो सुसानो को प्यार से लोला इस्का के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म 11 सितंबर 1897 को हुआ था। शहर के जन सूचना अधिकारी जेक कार्लिन गोंजालेस ने बताया कि लोला की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मौत के बाद भी उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा। हालांकि उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें सबसे उम्रदराज महिला कहा, हालांकि इसकी पुष्टि होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। 

सबसे उम्रदराज का रिकॉर्ड किसके नाम?
जीन कैलमेंट नाम के व्यक्ति ने 122 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। 1997 में उनकी मृत्यु हो गई थी। वे ही हैं जिनके नाम अब तक जीवित रहने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज है। माना जाता है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अभी भी आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में घोषित होने के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रहा है। कबंकलन की सिटी गवर्नमेंट ने फेसबुक पर कहा कि यह दिल दुखाने वाली खबर है कि लोला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लोला इस्का को नेग्रोस ऑक्सिडेंटल और फिलीपींस में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना जाता है। सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, इतने सालों तक जिंदा रहने का रहस्य सब्जियों और बिना सूअर के मांस को खाने की वजह से है। लोला ने कभी भी शराब नहीं पी।

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया

    

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video