दुनिया का इकलौता चर्च जो 130 फीट की ऊंची चट्टान पर है, इसे क्यों कहते हैं पिलर ऑफ लाइफ?

इतिहासकार अभी भी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे ये चर्च इतनी ऊंचाई पर बनाया गया था। इसे लेकर बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2021 10:36 AM IST

जॉर्जिया. दुनिया के सबसे अकेले चर्च का रहस्य जो 130 फीट पत्थर के खंभे के ऊपर टिका है। कोई नहीं जानता कि यह वहां कैसे पहुंचा। सालों से जॉर्जिया में कत्शकी पिलर पर टिका है। लेकिन अभी तक किसी को यह नहीं पता कि ये चर्च मोनोलिथ चूना पत्थर की चट्टान के ऊपर कैसे आया। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसे पिलर ऑफ लाइफ और सच्चे क्रॉस के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, जिस पर यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था।

1000 साल पहले पड़ी होगी नींव 
इतिहासकार अभी भी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे ये चर्च इतनी ऊंचाई पर बनाया गया था। इसे लेकर बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। साल 1944 में एक पर्वतारोही और उनकी टीम 130 फीट की ऊंचाई पार कर इस चट्टान पर गई थी। अलेक्जेंडर जापरिद्जे और उनकी टीम ने पांचवीं और छठी शताब्दी के दो चर्चों को खोजने की खबर दी थी। माना जाता है कि उस समय के साधु सन्यासी दुनिया से दूर भगवान की खोज में निकल जाते थे। शायद इस चर्च में भी ऐसे ही लोग रहा करते हो। लेकिन कुछ स्टडी में दावा किया गया है कि ये चर्च 9वीं या 10वीं सदी का है। इसका मतलब है कि चर्च की नींव 1000 साल से भी पहले की है।

Latest Videos

चर्च में जाने पर बैन लगा हुआ है
चर्च को देखने के लिए लोग आते तो जरूर हैं लेकिन किसी को भी ऊपर नहीं जाने दिया जाता है। ऊपर जाने पर प्रतिबंध है। क्योंकि इतनी ऊंचाई पर चढ़ना बहुत खतरनाक माना जाता है। यह जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी से लगभग 125 मील की दूरी पर है। ये ट्रेक के लिए सबसे कठिन रास्ता माना जाता है। पिलर के आधार पर एक तहखाना भी है। 1990 के दशक में पिलर में कुछ काम किया गया था। 20 साल तक फादर मैक्सिम क्वाटरडजे चर्च में रहे। 

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev