स्विमिंग पूल के स्लाइडर पर मस्ती कर रही थीं 3 लड़कियां, तभी हुई भयानक टक्कर और..

Published : Sep 07, 2022, 02:25 PM ISTUpdated : Sep 07, 2022, 02:26 PM IST
स्विमिंग पूल के स्लाइडर पर मस्ती कर रही थीं 3 लड़कियां, तभी हुई भयानक टक्कर और..

सार

स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान तीन लड़कियां मस्ती कर रही थीं। तभी उन्होंने कुछ अलग करने के लिए स्लाइडर पर नई प्लानिंग की। हालांकि, यह प्लानिंग तब फेल हो गई, जब उनमें आपसी सामंजस्य नहीं दिखा और तीनों बुरी तरह टकराकर चोटिल हो गईं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया पर तीन लड़कियों के स्विमिंग पूल में नहाने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये लड़कियां भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में नहा रही थीं। इसी बीच वे आपस में मस्ती करने लगीं। मगर उन्हें क्या पता था कि यही मस्ती उन्हें भारी पड़ने वाली है। दो लड़कियों की लापरवाही की वजह से तीन लड़कियों को चोट लगी। हालांकि, इसमें भयंकर हादसा भी हो सकता था, मगर शुक्र है ऐसा कोई खबर अब तक सामने नहीं आई। 

दरअसल, ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पंजाबी इंडस्ट्री अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वायरल हो रही छोटी सी वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां स्विमिंग पूल में नहाने गई हैं। पानी में उतरने से पहले वे काफी ऊंचाई से आ रहे स्लाइडर पर सरकते हुए पानी में उतरती हैं। मगर इससे पहले दो लड़कियां स्लाइडर पर बीच में ही रूक जाती हैं और आपस में मस्ती करने लगती हैं। 

 

 

तभी पीछे से आ रही तीसरी लड़की तेजी से सरकती हुई नीचे की ओर आ रही होती है, जिसे आगे की तरफ मस्ती कर रही दोनों लड़कियां नहीं देख पातीं। वह उन्हें जब उनके बेहद करीब आती है, तब जोर से चिल्लाते हुए उन्हें हटने को कहती है, मगर इस बीच किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिलता और तीनों की जबरदस्त टक्कर हो जाती है। टक्कर होते ही पहले से आगे स्लाइड पर मस्ती कर रही दो लड़कियों में से एक तेजी से उछलते हुए स्लाइडर की दीवार से टकराती है और उछलकर फिर स्लाइडर पर आ जाती है। 

यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा- लगी तो नहीं 
इसके बाद तीनों लड़कियां आपस में गुत्थमगुत्था होते हुए नीचे की ओर सरकती जाती हैं और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। दरअसल, यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी भी लड़की को संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि लापरवाही पूर्वक की जा रही इस मस्ती के दौरान लड़कियां जबरदस्त चोटिल भी हुई होंगी। हालांकि, कुछ लोगों को ये वीडियो देखकर हंसना भी आया। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा, लगी तो नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, एस-400 मिसाइल। बहरहाल, इस तरह की जगह पर हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कई बार मस्ती जानलेवा भी साबित हो सकती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल