Google ने यूजर्स को दिया सरप्राइज, बस एक Click से स्क्रीन हो जाएगी दीयों से रोशन

दिवाली के मौके पर गूगल ने अपने यूजर्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। जैसे ही आप गूगल पर एक शब्द सर्च करेंगे, आपका कंप्यूटर, फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पूरी तरह से जगमगा उठेगी।

Deepali Virk | Published : Oct 19, 2022 3:44 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क: दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस बार 24 अक्टूबर 2022 को पूरी दुनिया में दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में इसे लेकर जगह-जगह तैयारियां की जा रही है। वहीं सर्च इंजन गूगल (Google) ने भी दीपावली के मौके पर अपने यूजर्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, कोई भी ऑकेजन या त्योहार हो गूगल अपना इंटरफेस कुछ बदल देता है। कुछ इसी तरह दिवाली 2022 से पहले गूगल ने यूजर्स को दिवाली सरप्राइज दिया है। इसके जरिए जैसे ही आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे तो आपकी डिवाइस दीयों से जगमगा उठेगी। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका आनंद उठा सकते हैं।

ट्वीट कर दी गूगल ने जानकारी 
दरअसल, अपने इस नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए @GoogleIndia के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इसमें कंपनी ने अपने दिवाली सरप्राइज के बारे में जानकारी दी और बताया कि गूगल के पेज पर एक छोटा सा दिया दिखाई देगा। अगर आप इस दिए को क्लिक करेंगे, तो आपकी स्क्रीन बहुत सारे दीयों से रोशन हो जाएगी। आइए आपको बताते स्टेप बाय स्टेप की अपनी स्क्रीन को दीयों से रोशन करने के लिए आपको क्या करना होगा-

1. सबसे पहले आपको गूगल क्रोम ओपन करना होगा।

2. सर्च बॉक्स में Diwali या  Diwali 2022 सर्च करें।

3. इसके बाद आपको जो भी रिजल्ट दिखाई देगा, उसके साथ बाई ओर एक दीया भी दिखाई देगा।
 
4. जब आप इस दीए के ऊपर क्लिक करेंगे तो आपकी पूरी स्क्रीन पर दीयें नजर आएंगे।

5. इन दीयों को जलाने के लिए आपको अपना कर्सर इन दीयों के ऊपर लेकर जाना है और जैसे ही आप एक-एक करके सारे दिए जलाएंगे आपकी पूरी स्क्रीन दियो से जगमगा उठेगी।

5 दिनों तक चलेगा दीपावली का त्योहार 
बता दें कि दीपावली के त्योहार की शुरुआत 22 अक्टूबर धनतेरस के साथ होने वाली है। इसके बाद 23 अक्टूबर को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को गोवर्धन की पूजा और 26 अक्टूबर को भाई दूज के त्योहार के साथ 5 दिनों के इस महापर्व का समापन होगा।

ये भी पढ़ें- Diwali 2022: देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर बना सकती है कंगाल, भूलकर भी घर में न लाएं

Diwali Upay 2022: तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें इन 10 में से कोई 1 उपाय

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

'PM का चुप रहना ठीक नहीं' NEET मामले में कपिल सिब्बल ने उठाए कई सवाल, जांच को लेकर रखी बड़ी मांग
'भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स, किसी को जांच की इजाजत नहीं' Rahul Gandhi ने उठाया सवाल
EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
Jyotiraditya Scindia ने मंच से जमकर की मध्य प्रदेश सीएम Mohan Yadav की तारीफ, सुनिए क्या कहा
EVM पर एलन मस्क ने ऐसा क्या कह दिया जो मचा बवाल| Elon Musk