MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Diwali 2022: देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर बना सकती है कंगाल, भूलकर भी घर में न लाएं

Diwali 2022: देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर बना सकती है कंगाल, भूलकर भी घर में न लाएं

उज्जैन. किसी भी प्रकार के सुख के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा एक आसान उपाय है। मान्यता है कि धन की देवी लक्ष्मी दुनिया का हर सुख अपने भक्त को प्रदान करती हैं। इसी कामना के साथ कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली पर्व मनाया जाता है और देवी लक्ष्मी की उपासना की जाती है। इस बार दीपावली पर्व (Diwali 2022) 24 अक्टूबर, सोमवार को है। दीपावली पूजा में देवी लक्ष्मी का चित्र जरूर रखा जाता है। आजकल बाजार में देवी लक्ष्मी की अलग-अलग प्रकार की तस्वीरें आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन उनमें से किस तस्वीर की पूजा से क्या फायदा या नुकसान हो सकता है, ये सभी लोग नहीं जानते। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिएं दीपावली पर देवी लक्ष्मी की कैसी तस्वीर की पूजा करनी चाहिए और कैसी नहीं… 

2 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 19 2022, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

मान्यता के अनुसार, जिस तस्वीर में देवी लक्ष्मी उल्लू पर सवार हो, ऐसी तस्वीर की पूजा भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर ऐसी तस्वीर की पूजा की जाए तो धन का नुकसान होने की संभावना बन सकती है। कई बार व्यक्ति कंगाल भी बन जाता है। उल्लू रात्रि में निकलने वाला प्राणी है, जिसका दिखाई देना अपशकुन माना जाता है। इसलिए उल्लू पर सवारी देवी लक्ष्मी के चित्र की पूजा न करें।
 

24

दीपावली पूजा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर की पूजा करनी चाहिए, जिसमें उनके एक ओर भगवान श्रीगणेश और दूसरी ओर देवी सरस्वती विराजमान हो। ऐसी तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है। इसके पीछे कारण है कि जब धन आता है तो देवी सरस्वती उसके निवेश का का सही मार्ग सूझाती हैं और भगवान श्रीगणेश धन का संचय कर उसमें वृद्धि करने की बुद्धि प्रदान करते हैं। 
 

34

स्थाई धन प्राप्ति के लिए घर में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखना चाहिए, जिसमें वो भगवान विष्णु के साथ गरुड़ पर सवार हो। प्रतिदिन ऐसी तस्वीर की पूजा करने से घर में बरकत बनी रहती है और देवी लक्ष्मी सदैव आपके घर में निवास करती हैं। जहां भगवान विष्णु होते हैं, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं चली आती हैं।
 

44

अगर आपके घर में आए दिन विवाद होता रहता है तो आप देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में लगाएं, जिसमें वे शांत मुद्रा में कमल के फूल पर बैठी हों। ऐसी तस्वीर के दर्शन और पूजा से मन शांत रहता है और घर में भी पॉजिटिविटी बनी रहती है। ये तस्वीर भी बहुत शुभ मानी गई है।
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
दिवाली

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved