यहां खिलता है मर्दों के प्राइवेट पार्ट जैसा फूल, सरकार का आदेश- लड़कियां इसे नहीं तोड़ सकतीं

Published : May 19, 2022, 07:32 AM IST
यहां खिलता है मर्दों के प्राइवेट पार्ट जैसा फूल, सरकार का आदेश- लड़कियां इसे नहीं तोड़ सकतीं

सार

कंबोडिया की सरकार का एक आदेश इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह आदेश वहां के संबंधित मंत्रालय ने अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया हुआ है, इसलिए सोशल मीडिया पर भी यह खूब वायरल हो रहा है। 

नई दिल्ली। दुनियाभर में तरह-तरह के फूल खिलते हैं। कुछ वैसे जो आपका मन मोह लें और कुछ ऐसे भी जो आपकी जान ले सकते हैं। मांसाहारी पौधों और फूलों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। इसकी कई प्रजातियां होती हैं। ऐसी ही एक प्रजाति कंबोडिया में पाई जाती है और इसका फूल बिल्कुल मर्दों के प्राइवेट पार्ट जैसा दिखता है। कंबोडिया में इसे पेनिस फ्लॉवर या पेनिस प्लांट कहते हैं। यह जानकर आपको हैरानी जरूर होगी, मगर यही सच है। 

इससे बड़ी चौंकने वाली बात कंबोडिया सरकार का इस फूल को लेकर हाल ही में दिया गया एक आदेश है। इस आदेश की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। कंबोडिया सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि वहां की लड़कियां इस पेनिस फ्लॉवर के पास न जाएं। उन्हें छुएं नहीं और तोड़ना तो दूर की बात है। यह हैरान  करने वाला आदेश कंबोडिया सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ एनवायमेंट यानी पर्यावरण मंत्रालय ने अपने फेसबुक  पेज पर भी पोस्ट किया है, इसलिए यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

कंबोडियन सरकार का यह आदेश आने से पहले सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रही थीं। इसमें कुछ लड़कियां पेनिस फ्लॉवर के साथ और इसके पौधे के साथ छेड़छाड़ करती दिख रही हैं। इसके बाद सरकार ने उनमें से कुछ ऐसी फोटो जो ज्यादा अश्लील न हो, उन्हें आदेश के साथ पोस्ट करते हुए इस दुर्लभ पौधे के संबंध में कुछ कड़े निर्देश जारी किए। वैसे तो वहां की सरकार ने सभी को इस दुर्लभ मांसाहारी पौधे से दूर रहने को कहा है, मगर लड़कियों को इस संबंध में खास हिदायत जारी की है। 

फेसबुक पेज पर 11 मई को पोस्ट किया आदेश

वहां की सरकार ने अपने आदेश में कहा कि इन दुर्लभ मांसाहारी पौधों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए। इस संबंध में आदेश बीते 11 मई को मंत्रालय के फेसबुक पेज पर भी फोटो सहित पोस्ट किया गया है। इसमें महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए लिखा है कि वे जो कुछ भी इन फोटो में करती दिख रही हैं भविष्य में फिर कभी नहीं करें। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें दंडित किया जाएगा। 

संरक्षित प्रजाति का पौधा है पेनिस प्लांट

बता दें कि दुनियाभर में पेनिस फ्लॉवर या पेनिस प्लांट के नाम से मशहूर इस दुर्लभ पौधे को संरक्षित श्रेणी में डाल दिया गया है। ऐसे में कंबोडिया में कुछ लड़कियों की इस पौधे और फूल के साथ छेड़छाड़ की जो  तस्वीरें वायरल हुई थी, उस संदर्भ में वहां की  सरकार को कड़े आदेश देने पड़े। यह पौधा विलुप्त होने की कगार पर है, इसलिए सरकार को इसकी  चिंता ज्यादा है। दरअसल, इस पौधे का फूल मर्दों के प्राइवेट पार्ट जैसा दिखता है, इसलिए इसे पेनिस प्लांट कहा जाता है और यह संरक्षित प्रजाति का है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ज्ञानवापी में बाबा के दर्शन और बनारस से मोदी के सांसद बनने की तारीख एक, यूजर्स बोले- गजब संयोग

ASI ने जारी की थी ताज महल के बंद कमरों की तस्वीर, आपने देखी क्या

आज देखिए यह दिल दहलाने वाला वीडियो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, 6 मिनट के लिए सब भुला बैठेंगे!

सपनों की कार में घूम रहे थे रतन टाटा, ड्राइव का ले रहे थे कुछ यूं आनंद, किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

जब बर्तन में फंस गया कुत्ते का सिर, जबरदस्त वायरल हो रहा 11 सेकंड का वीडियो
आवाज कांपी-भर आईं आंखें, जब ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय को पता चली केक की असली कहानी