Trending: इन दादी-पोती का वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा वायरल?

Published : Dec 03, 2022, 02:41 PM ISTUpdated : Dec 03, 2022, 03:02 PM IST
Trending: इन दादी-पोती का वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा वायरल?

सार

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपनी सगाई की जानकारी अपनी दादी को दे रही है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। ये काफी ट्रेंड कर रहा है। ये वीडियो @meganwildermusic नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें महिला अपनी दादी से बात कर रही है।

अक्सर लोग अपनी शादियों को लेकर बड़ा और कुछ अच्छा प्लान करते हैं। शादी में परिवार के लोग शामिल हो, इस बात को लेकर भी वे अक्सर उत्साहित रहते हैं। कुछ लोग अपनी शादी को प्राइवेट भी रखते हैं और अपने परिवार के लोगों को इस बारे में बाद में जानकारी देते हैं। अब ऐसा ही एक महिला का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपनी सगाई की जानकारी अपनी दादी को दे रही है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। ये काफी ट्रेंड कर रहा है। 

क्या है पूरा मामला? 
ये वीडियो @meganwildermusic नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें एक महिला अपनी दादी को वीडियो कॉल करती है। महिला की दादी पेशे से नर्स है। जब महिला अपनी दादी को रिंग पहने अपना हाथ दिखाती है, तो उसकी दादी को लगता है कि, महिला के हाथ में किसी तरह का इन्फेक्शन हो गया है। तब वह उसे फोटो भेजने को कहती है। लेकिन आखिर में महिला अपनी दादी को रिंग की ओर इशारा करती है, ये देखकर उसकी दादी चौंक जाती है। 

सोशल मीडिया पर महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा,'' मेरी दादी को मेरी सगाई की जानकारी देना, प्लान के मुताबिक नहीं रहा है।'' 

अबतक इतने लोग देख चुके वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले शेयर किया गया है। अबतक वीडियो को करीबन 50 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। एक यूजर्स ने महिला की दादी के रिएक्शन पर लिखा है- वह नर्स मोड में है, इसके अलावा वह अभी कुछ नहीं देख सकेंगी। एक अन्य यूजर्स ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- वह अपनी नौकरी को लेकर काफी गंभीर है।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल