कभी देखी है कबतूर-घोड़े की दोस्ती? इंसानों से भी खास है ये याराना.. Watch Video

Published : Oct 01, 2024, 11:24 AM ISTUpdated : Oct 01, 2024, 11:30 AM IST
horse kindness viral video

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक घोड़े को कबूतरों के साथ अपनी बाल्टी से दाना बांटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि जानवरों में भी इंसानियत होती है और वे भी दोस्ती निभाना जानते हैं।

वायरल न्यूज, horse kindness viral video animal friendship with pigeons। जानवरों में भी इंसानियत होती है, वे दिल से दोस्ती भी निभाते हैं । पक्षियों और पालतू जानवरों में अक्सर क्लोज बॉन्डिंग दिखती है। आमतौर पर घोड़ा, गाय, कुत्ता या कोई दूसरा पैट जानवर कबूतरों जैसे छोटे पक्षियों के लिए सहानुभूति दिखाता है। इंसानों के लिए ये एक इमोशनल कर देने वाला मौका होता है। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में अक्सर घोड़े को अपने भोजन या अपनी रहने की जगह को पक्षियों के साथ शेयर करते देखा जा सकता है। हाल ही में कबूतरों को दाना डालते हुए घोड़ों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप भी यकीन करेंगे कि जानवर भी पक्षियों की चिंता करते हैं।

घोड़ों ने निभाई कबूतरों से दोस्ती

@Gulzar_sahab एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो को यूजर ने कैप्शन दिया है, इंसानों से बेहतर तो जानवर हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक ब्राउन हॉर्स को उसके मालिक ने बाल्टी में दाना खाने के लिए दिया हुआ है। वो बड़े मजे से अपना भोजन कर रहा है। इस दौरान उसके आसपास कई कबूतर मंडराने लगते हैं। वहीं एक कबूतर उसकी बाल्टी में ही घुस जाता है, इसके बाद घोड़ा बाल्टी को थोड़ा तिरछा कर देता है, इससे कुछ दाना जमीन पर गिर जाते हैं। फिर यहां मौजूद कुछ कबूतर उस दाने को खाकर अपनी खुराक पूरी करते हैं। इसी वीडियो में एक अन्य क्लिप भी अटैच की गई है, जिसमें एक घोड़ा अपने खाने को कबूतरों के साथ शेयर कर रहा है। वो खुद दानों को मुंह में भरकर कबूतरों के लिए जमीन पर बिखरा देता है।

 

 

अब इंसानों से बेहतर दोस्ती निभाते हैं जानवर

@Gulzar_sahab एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो पर बहुत तेजी से व्यूज बढ़ रहे हैं। 24 घंटों के अंदर इस वीडियो 21 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई लोगों ने इस पर कॉमेन्ट देते हुए कहा कि अब जानवरों में ही इंसानियत बची है। एक यूजर ने लिखा- ये एक दिलचस्प विचार है! जानवरों में कई खास गुण होते हैं, जैसे निष्ठा, सहजता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना। वे अपनी सरलता, सहजता और इस तरह की आदतों की वजह से कई बार इंसानों से बेहतर होते हैं।

ये भी पढ़ें- 

बच्चे के पास CCTV में दिखी भूतनी? पिता ने देखा तो उड़ गए होश, संभलकर देखें Video

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल