कैसे सांप के मुंह से जहर निकालते हैं लोग, आता है किस काम?

Published : Jul 28, 2025, 12:07 PM ISTUpdated : Jul 28, 2025, 12:42 PM IST
Snake Venom Milking

सार

सांप का जहर निकालने का काम 130 सालों से हो रहा है। इस जहर का इस्तेमाल एंटी वेनम तैयार करने में होता है। इसके साथ ही सांप के जहर से कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी होता है।

Snakes Venom: 29 जुलाई को नाग पंचमी है। इस दिन भारत के कई क्षेत्रों में नाग की पूजा होती है। आइए इस अवसर पर हम जानते हैं कि सांप का जहर इंसानों के किस काम आता है। कैसे सांप के मुंह से जहर निकाला जाता है। कैसे एंटी वेनम तैयार होता है, जिससे लाखों लोगों की जान बचती है। 

एंटी वेनम से होता है सांप के जहर का इलाज

हर साल दुनियाभर में 54 लाख लोगों को सांप काटते हैं। इनमें से करीब 27 लाख मामले जहरीले सांप द्वारा काटे जाने के होते हैं। एक साल में करीब 81 हजार से 1.38 लाख लोग सांप के जहर के चलते मारे जाते हैं। सांप के जहर का इलाज करने के लिए एंटी वेनम की जरूरत होती है। इसे सांप के जहर से तैयार किया जाता है। इसके लिए जरूरी होता है कि कोई व्यक्ति सांप के मुंह से जहर निकाले। यह काम करने वाले को स्नेक मिल्कर कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक कामों में से एक है। ये लोग अपनी जाम जोखिम में डालकर सांप का जहर निकालते हैं ताकि दूसरों की जान बच सके।

130 सालों से चला आ रहा सांप का जहर निकालने का काम

सांप का जहर निकालने का काम लगभग 130 सालों से चला आ रहा है। वियतनाम में सांप के काटने के इलाज के लिए फ्रांसीसी डॉक्टर अल्बर्ट कैलमेट ने पहली बार इसकी प्रक्रिया विकसित की थी। जहर निकालने के लिए पहले सांप को नंगे हाथों से पकड़ना होता है। इसके बाद सांप को एक खास शीशी के ऊपर बांधे गए कपड़े या रबर पर काटने दिया जाता है। इससे उसकी विष ग्रंथियों से जहर निकलता है और दांत के रास्ते सीधे शीशी में इकट्ठा होता है। इस जहर का इस्तेमाल बाद में एंटीवेनम बनाने के लिए किया जाता है।

कैसे तैयार होता है एंटी वेनम?

सांप का जहर इकट्ठा करने के बाद उसे प्रोसेस किया जाता है ताकि गंदगी हट जाए। जहर को फ्रीज ड्राइंग की मदद से लिक्विड से पाउडर में बदल दिया जाता है। पाउडर के रूप में जहर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। एंटीवेनम तैयार करने के लिए इसे फिर से हाइड्रेट किया जाता है। जहर छह से नौ महीनों की अवधि में थोड़ी मात्रा में घोड़ों में इंजेक्ट किया जाता है। घोड़ों में सांप के जहर के खिलाफ एंटी बॉडी बनती है। यह उसके खून के प्लाज्मा में रहता है। सांप के खून को निकाला जाता है। उसके प्लाज्मा को अलग कर लैब में भेजा जाता है। लैब में प्लाज्मा से एंटी वेनम तैयार किया जाता है।

किस काम आता है सांप का जहर?

सांप के जहर का इस्तेमाल सिर्फ एंटीवेनम बनाने में नहीं होता। इसका इस्तेमाल मेडिकल रिसर्च में भी होता है। इससे बनी दवा का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। ये बीमारियां हैं:

  • कैंसर
  • ब्लड डिसऑर्डर
  • दिल की बीमारी
  • तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारी

सांप का जहर इंसान के शरीर पर कैसे असर डालता है, इस संबंध में भी रिसर्च चल रहा है।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH
मां की बीमारी पर कंपनी ने कर्मचारी को दी 1 महीने की पेड लीव, फाउंडर का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल