तूफान की रिपोर्टिंग कर रहा था टीवी रिपोर्टर, तभी आया तेज हवा का झोंका और..

Published : Sep 29, 2022, 01:40 PM IST
तूफान की रिपोर्टिंग कर रहा था टीवी रिपोर्टर, तभी आया तेज हवा का झोंका और..

सार

अमरीका के कुछ राज्यों में इयान तूफान ने तबाही मचा रखी है। इसकी लाइव रिपोर्टिंग एक टीवी रिपोर्टर कर रहा था, तभी तेज हवा का झोंका आया। इस झोंके से पास का एक पेड़ गिर गया और रिपोर्टर भी उड़ते-उड़ते बचा। 

ट्रेंडिंग डेस्क। अमरीका में इन दिनों कुछ राज्यों में इयान नाम के तूफान ने भारी तबाही मचाई हुई है। खासकर फ्लोरिडा इस तूफान की वजह से बहुत से नुकसान झेल रहा है। कई बड़े पेड़ गिरे, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस विनाशाकरी तूफान के बीच मौसम वैज्ञानिक जिम कैंटोर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक टीवी जर्नलिस्ट तेज हवाओं के बीच तूफान को कवर करते देखा जा सकता है, मगर हवा इतनी तेज थी कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। अंत में उसे सुरक्षित जगह शरण लेनी पड़ी। 

दरअसल, जर्नलिस्ट फ्लोरिडा में इस तूफान की लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। उस समय करीब डेढ़ सौ मील प्रति घंटे यानी 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टिंग के दौरान पेड़ गिरा, जिससे उन्हें टक्कर भी लगी। इसके बाद हवाएं और तेज हुईं, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े भी नहीं रह सके। तभी उन्होंने वहां पास में लगे एक साइन बोर्ड पोल को पकड़ लिया। 

 

 

काफी देर तक स्थिति ऐसी रही कि वे इस पोल को ही पकड़े रहे और इसी के सहारे वे खुद को तूफान के साथ जाने से रोक पाए। इसके बाद संघर्ष करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। तभी उन्होंने जिस साइन बोर्ड को पकड़ा था, उसके पास लगा साइन बोर्ड पोल भी तेज हवा की वजह से गिर गया। वीडियों में आ रही स्पष्ट आवाज में पत्रकार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह तेज हवाओं के कारण पैरों पर खड़ी भी नहीं हो सकता। यह उन्हें उड़ाए जा रहा है। 

फ्लोरिडा के अलावा कई और राज्य हुए प्रभावित 
वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान का केंद्र फ्लोरिडा काा पश्चिमी तट था, जो कुछ देर बाद शहर में भी पहुंच गया। हालांकि, अब इसकी रफ्तार कुछ कम हुई है। मगर इससे पहले तक उसने काफी तबाही मचाई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बीते बुधवार की शाम को फ्लोरिडा में 20 लाख उपभोक्ताओं के यहां बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा, करीब सवा करोड़ लोग इस तूफान की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए। इयान नाम के इस तूफान ने पूरे फ्लोरिडा में और जॉर्जिया तथा दक्षिण कैरोलिना के दक्षिण-पूर्वी राज्यों में लाखों लोगों को प्रभावित किया। हालांकि, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था, जिससे जान के नुकसान की खबरें सामने नहीं आई हैं। 

खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़