
किसी भी औरत के लिए सबसे खास पल तब होता है जब वो अपने बच्चे को जन्म देती है। ऐसी स्थिति में वो खुद को मानसिक और शारारिक तौर पर कमजोर हो जाती है। ऐसे में परिवार और खासकर तौर पर पति का साथ उसके लिए काफी मायने रखता है। इस दौरान एक पति के दिल पर भी क्या बीतती है, ये कोई नहीं जानता। इन सबके बीच पति-पत्नी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया और लेबर रूम में उसके साथ रहा। उसने अपनी पत्नी को दर्द के बीच भी हंसाया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पत्नी के लिए उसके प्यार की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में पत्नी को हंसाने के लिए वो अजीबोगरीब डांस करता है। पत्नी भी दर्द के बीच अपने पति ऐसा करता देख मुस्कुराने की कोशिश करती है। वीडियो में पति एक पंजाबी गाने पर डांस करता है और फिर बेड पर लेटी अपनी पत्नी के सिर पर हाथ फेरते हुए उसे किस करता है। ये वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। राजेश राजन ने ये वीडियो एक साल पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। ज़्यादातर महिलाओं ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक ने लिखा, "वो उसके डांस से खुश नहीं लग रही है।" दूसरे ने लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे वो कह रही हो, 'ये ड्रामा बंद करो'।" कुछ लोगों ने लिखा, "वाह भाई, भगवान आपका भला करे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वो उसकी तकलीफ बांटने की कोशिश कर रहा है। भगवान भला करे।" एक ने कमेंट किया, "वो उसका दर्द बांट रहा है। नेक दिल इंसान। किसी को पता है उनके बच्चे और परिवार का क्या हाल है?" इस पर एक यूजर ने जवाब दिया, "उनके घर बेटी हुई है। उनका परिवार बहुत खुश है।"
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News