
नई दिल्ली: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवार के सामने एक आर्मी अफसर की पदोन्नति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि ये वीडियो देखकर खुशी होती है। पत्नी और बेटी के सामने प्रमोशन मिलना वाकई गर्व की बात होती है। आम नौकरी करने वाले लोग अपने करियर के हर पल परिवार के साथ शेयर करते हैं, लेकिन फौज में ऐसा नहीं हो पाता। ऐसे में परिवार के सामने प्रमोशन पाना किसी भी सैनिक के लिए बेहद खुशी का पल होता है।
इस वीडियो को कई एक्स अकाउंट्स पर शेयर किया गया है। पत्रकार राजनाथ झा ने लिखा है कि इस वीडियो को देखकर उन्हें दो वजहों से खुशी हुई। लेफ्टिनेंट कर्नल न्गजुम रिडा जिलन को प्रमोट किया गया है। इसके लिए एक छोटा सा समारोह रखा गया था। कर्नल न्गजुम रिडा जिलन को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने रैंक का बैज लगाया गया। ये किसी के लिए भी गर्व की बात है।
पदोन्नति का बैज लगाते समय शुभकामना मंत्र पढ़े जा रहे थे। ये मंत्रोच्चार वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है। कर्नल जिलन को 13 अप्रैल, 2025 को प्रमोशन मिला था। प्रमोशन के लिए एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। इसमें कर्नल न्गजुम रिडा जिलन के परिवार को बुलाया गया था। अप्रैल में हुए इस कार्यक्रम का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में लेफ्टिनेंट कर्नल न्गजुम रिडा जिलन के दाईं ओर एक महिला अफसर और बाईं ओर उनकी पत्नी खड़ी हैं, जो उन्हें बैज लगा रही हैं। वहां मौजूद एक व्यक्ति कहता है, "नारी शक्ति"।
तिरंगा यात्रा, कांग्रेस और बीजेपी द्वारा देशभर में आयोजित। पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर पोंछने वाले आतंकियों से बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों और उनके मददगार पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को तबाह कर दुनिया को भारत की सैन्य ताकत दिखाने वाले सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस और बीजेपी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनने के कारण छुट्टी पर गए सैनिकों को वापस बुला लिया गया था। कर्नाटक समेत कई राज्यों से सैनिक वापस लौटे थे। सैनिकों का सम्मान किया गया और उन्हें विदाई दी गई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News