
ट्रेंडिंग डेस्क। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का भले ही निधन हो गया हो, लेकिन उसके फैंस, सिंगिंग में उसकी विरासत अब भी जीवित है। मारे गए इस गायक के दुनियाभर में प्रशंसक हैं। सिद्धू की मौत के बाद दुनियाभर में उसके प्रसंशकों ने उसे श्रद्धांजलि दी और निधन पर शोक व्यक्त किया। खैर, अब भारतीय सेना के जवानों का सिद्धू के एक गाने, बंबिहा बोले पर थिरकते हुए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
दिलचस्प यह है कि इस ट्रैक को जवान बॉर्डर पर बजा रहे थे। वायरल हो रहे इस विडियो को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट हैंडल से शेयर किया है। 29 सेकेंड की इस छोटी मगर वायरल वीडियो क्लिप को अब तक करीब साढ़े छह लाख बार देखा गया है। वीडियो को करीब आठ हजार सात सौ लोगों ने पसंद किया है और लगभग डेढ़ हजार यूजर्स ने रीट्वीट किया है। बहुत से यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन देते हुए कमेंट भी किए हैं।
इस वायरल वीडियो क्लिप में पाकिस्तानी सैनिकों को सिद्धू मूसेवाला की बंबिहा बोले गाना बजाते हुए देखा गया। दूसरी ओर से सीमा के इस पार मौजूद भारतीय सेना के जवानों को इस गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। भारतीय जवानों ने अपने नाचने का वीडियो भी बनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जो सीन रिकॉर्ड गया है, वह सीमा की एक चौकी का दिख रहा है।
पाकिस्तानियों को भी सिद्धू के जाने का गम
इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए आईपीएस एचजीएस धालीवाल ने कैप्शन में लिखा, सिद्धू का गाना सीमा के उस पार भी बज रहा और यह पुल का काम कर रहा। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, यह बहुत जबरदस्त और भावनात्मक क्षण है। सीमा पार के लोगों ने भी उसे खोने का दर्द महसूस किया है। क्या अब यह शांति स्थापित कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा, एक पंजाबी ने सीमा के इस पार और उस पार के लोगों को एकजुट किया।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News