
अमेरिका में एक बेघर कपल की मदद करते हुए एक भारतीय युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोआ नाम के युवक ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिखता है कि नए साल के दिन नोआ एक बेघर कपल के पास जाता है। इसके बाद, वह उन्हें कुछ ऐसी चीजें देता है जिन्हें हम अक्सर मामूली समझते हैं। पहले नोआ उन्हें पीने के पानी की बोतलें देता है। फिर, थोड़ी देर बाद वह मैकडॉनल्ड्स से खाना लेकर लौटता है और उन्हें खाने के लिए देता है।
कैप्शन में युवक ने यह भी बताया है कि उसने ऐसा क्यों किया। नोआ ने लिखा, ‘नए साल के दिन मैंने इस कपल को देखा। यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए कि उनके पास पीने के लिए पानी तक नहीं था। पहले मैंने उन्हें पानी दिया और बाद में खाना भी पहुंचाया। मैं इनकी मदद कर पाया, इसे मैं एक बड़ा आशीर्वाद मानता हूं।’
जब नोआ ने पानी और खाना दिया, तो कपल कितना खुश हुआ, यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग नोआ की दयालुता की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि इस वीडियो ने इंसानियत में उनके भरोसे को फिर से जगा दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाई, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।' एक और ने लिखा, 'आप बहुत विनम्र इंसान हैं।'
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News