Galgotias UNIFEST Magic Show Viral Video: गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के के UNIFEST का मैजिक शो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साइड कैमरा एंगल ने जादू के ट्रिक की पूरी पोल खोल दी। वीडियो पर सोशल मीडिया में मजेदार रिएक्शन और मीम्स की बाढ़ आ गई है। देखें

Galgotias University Viral Video: कैंपस फेस्टिवल्स आमतौर पर रंग, ऊर्जा और मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन गलगोटियाज यूनिवर्सिटी (Galgotias University) के यूनिफेस्ट में हुआ एक मैजिक परफॉर्मेंस इन दिनों अलग वजह से चर्चा में है। एक वायरल वीडियो ने इस एक्ट को महज शो से निकालकर सोशल मीडिया डिबेट का हिस्सा बना दिया है और वजह है उसका ‘एंगल’। नीचे देखें वायरल वीडियो और इस इसे देख कर आई कमेंट्स की बाढ़।

कैमरा एंगल ने खोल दी ‘इल्यूजन’ की परतें

गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के यूनिफेस्ट के इस वीडियो में एक पारंपरिक क्विक-चेंज मैजिक एक्ट दिखता है, मंच पर एक जादूगर, सफेद जैकेट, काला हैट और पीली केप में, अपनी असिस्टेंट के साथ नजर आजा है। रूटीन के मुताबिक, एक काले कपड़े से असिस्टेंट को ढका जाता है और हर बार कपड़ा हटते ही उसका आउटफिट बदल जाता है। लेकिन इस बार कहानी अलग थी। वीडियो फ्रंट व्यू से नहीं, बल्कि साइड एंगल से रिकॉर्ड हुआ। इसी वजह से परफॉर्मेंस की ‘टेक्निक’ काफी हद तक दिखने लगी, जिससे वो रहस्य, जो ऐसे एक्ट की जान होता है, कमजोर पड़ गया और मैजिक से ज्यादा मजाक बन गया।

Scroll to load tweet…

गलगोटियाज यूनिफेस्ट मैजिक शो का कॉस्ट्यूम चेंज, ट्रिक से ज्यादा ‘डेमो’ जैसा एहसास

परफॉर्मेंस के दौरान असिस्टेंट अलग-अलग ड्रेस में नजर आती है, डार्क स्ट्रैपलेस आउटफिट से लेकर शिमरिंग पिंक, रेड कॉम्बिनेशन और फिर सॉलिड रेड लुक तक। जहां आमतौर पर ऐसे बदलाव दर्शकों को हैरान करते हैं, वहीं इस वीडियो में कई लोगों को लगा कि यह किसी लाइव डेमोंस्ट्रेशन जैसा है, जिसमें ट्रिक छुपने के बजाय सामने आ रही है।

वीडियो के कैप्शन ने बढ़ाई वायरलिटी, बना ‘मीम मोमेंट’

वीडियो के साथ दिया गया कैप्शन भी चर्चा का बड़ा कारण बना। इसमें पहले हुए ‘ROBO-dog’ विवाद का जिक्र करते हुए लिखा गया कि छात्रों को “रिफ्रेशमेंट” देने के लिए यह शो आयोजित किया गया और “Galgotias की Consistency” यहां भी दिखी। इस लाइन ने वीडियो को साधारण क्लिप से उठाकर मीम कंटेंट में बदल दिया। यूजर्स ने इसे पकड़ लिया और फिर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

गलगोटियाज यूनिफेस्ट वायरल वीडियो पर आए सोशल मीडिया रिएक्शन: मैजिक या ट्यूटोरियल?

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के वायरल मैजिक शो वीडियो पर आए रिएक्शन काफी दिलचस्प रहे। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह जादू कम और “मैजिक कैसे होता है” का लाइव लेसन ज्यादा लग रहा था। वहीं कई लोगों ने तंज कसा कि सड़क किनारे होने वाले शो में भी ट्रिक्स बेहतर तरीके से छुपाई जाती हैं। कुछ ने सवाल उठाया कि कॉलेज इवेंट में इस तरह की प्रस्तुति कितनी प्रभावी रही। एक यूजर ने लिखा, “ये मैजिक नहीं, मैजिक का मेकिंग वीडियो लग रहा है।” वहीं दूसरे ने इसे “ओपन सीक्रेट” बताते हुए कहा कि रहस्य ही नहीं बचा। एक यूजर ने लिखा ये क्या है भाई, कॉलेज के स्टूडेंट्स को दिखा रहे ये सब। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया “हम तो भई जैसे हैं वैसे ही रहेंगे”। एक अन्य ने लिखा आप क्या कहना चाहते हैं कोई मैटर नहीं करता, ये क्लिप अपने आप में फनी है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

गलगोटियाज यूनिवर्सिटी का यह मैजिक शो भले ही दर्शकों को मौके पर मनोरंजन देने के लिए आयोजित किया गया हो, लेकिन ऑनलाइन दुनिया में यह एक अलग ही वजह से चर्चित हो गया। यह घटना बताती है कि आज के डिजिटल दौर में “परफॉर्मेंस” जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है उसका प्रेजेंटेशन क्योंकि कभी-कभी असली कहानी स्टेज पर नहीं, कैमरे के एंगल में छुपी होती है।