MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Video: आधी रात बस स्टैंड पर अकेली खड़ी थीं महिला कमिश्नर…फिर जो हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया!

Video: आधी रात बस स्टैंड पर अकेली खड़ी थीं महिला कमिश्नर…फिर जो हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया!

आधी रात हैदराबाद के दिलसुखनगर बस स्टॉप पर एक महिला अकेली खड़ी थी, लेकिन कोई नहीं जानता था कि वह IPS कमिश्नर वी. सुमति थीं। 3 घंटे में 40 पुरुषों ने संपर्क किया, कई नशे में मिले। महिला सुरक्षा पर हुआ यह सीक्रेट स्टिंग पूरे शहर में सनसनी बना हुआ है। 

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 07 2026, 09:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

IPS Officer Disguise Operation: हैदराबाद की रातें सामान्य दिखती हैं-रोशनी से जगमगाती सड़कें, देर रात तक चलती बसें और भीड़भाड़ वाले बस स्टॉप। लेकिन इसी चमक के पीछे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक ऐसी भयावह तस्वीर छिपी हुई है, जिसे उजागर करने के लिए मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर वी. सुमति ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया। यह कोई सामान्य निरीक्षण नहीं था। यह एक ऐसा सिक्रेट ऑपरेशन था, जिसने कुछ ही घंटों में शहर की रातों का असली चेहरा सामने ला दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

आधी रात का भेष… और बस स्टॉप पर अकेली महिला

रात करीब 12:30 बजे। दिलसुखनगर बस स्टॉप पर एक साधारण महिला यात्री खड़ी दिखाई दी। साधारण कपड़े, सामान्य हावभाव और अकेले सफर करती एक महिला-किसी को अंदाजा नहीं था कि वह महिला दरअसल IPS अधिकारी और मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर वी. सुमति थीं। उनका उद्देश्य साफ था-यह समझना कि रात में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की सादे कपड़ों वाली टीमें आसपास मौजूद थीं, लेकिन इतनी दूरी पर कि किसी को शक न हो। शुरुआती कुछ मिनट सामान्य लगे। लेकिन धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा।

IPS Officer In Mufti Harassed at Night Near Dilsukhnagar .

Malkajgiri Commissioner of Police, IPS Sumathi, conducted a field-level assessment at Dilsukhnagar bus stop to understand the safety challenges faced by women in public spaces during late hours.

The 2006-batch IPS… pic.twitter.com/tHTBL8wmb7

— Pankaj (@Ragepkj) May 6, 2026

Related Articles

Related image1
एयर फोर्स से BJP की ‘सीक्रेट कोर टीम’ तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से बंगाल में भूचाल?
Related image2
Suvendu Adhikari PA Murder: कैसे हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या? चश्मदीद की जुबानी, सुबेंदु का बड़ा बयान!
36
Image Credit : X

एक घंटे के भीतर बढ़ने लगी संदिग्ध गतिविधियां

सूत्रों के मुताबिक, कमिश्नर के वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद अलग-अलग उम्र के पुरुष उनके आसपास मंडराने लगे। कुछ ने बातचीत शुरू करने की कोशिश की, तो कुछ बार-बार उनके करीब आने लगे। कई लोगों पर शराब और गांजे के नशे में होने का संदेह था। पुलिस के अनुसार, इन लोगों में छात्र, निजी कर्मचारी और स्थानीय युवक शामिल थे। स्थिति तब गंभीर हो गई जब कुछ लोगों का व्यवहार कथित तौर पर अनुचित और डर पैदा करने वाला लगने लगा। सिर्फ एक घंटे के भीतर पुलिस टीम को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा। रात बढ़ने के साथ घटनाएं भी बढ़ती चली गईं।

46
Image Credit : X

तीन घंटे का ऑपरेशन… और 40 लोग हिरासत में

रात 3:30 बजे तक चले इस ऑपरेशन में लगभग 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि इनमें वे लोग शामिल थे, जिनका व्यवहार संदिग्ध, उत्पीड़नकारी या सार्वजनिक शांति भंग करने वाला पाया गया। जैसे ही कोई व्यक्ति सीमा पार करता दिखाई दिया, सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए। कई लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। कुछ को पूछताछ के लिए हिरासत में ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान और काउंसलिंग सेशन भी चलाए।

56
Image Credit : X

सड़क पर उतरते ही हरकत में आई पुलिस टीम

जैसे ही कुछ लोगों ने सीमा पार करने की कोशिश की, पहले से तैनात पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। कई संदिग्धों को मौके पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जिन पर छेड़छाड़, पीछा करने या सार्वजनिक जगह पर अशांति फैलाने का आरोप लगा। इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया था ताकि वास्तविक हालात सामने आ सकें। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर पहले से सूचना लीक हो जाती, तो असली तस्वीर कभी सामने नहीं आती।

66
Image Credit : X

ऑपरेशन ने खोली शहर की रातों की सच्चाई

यह अभियान सिर्फ अपराधियों को पकड़ने के लिए नहीं था, बल्कि यह जांचने के लिए था कि रात की गश्त वास्तव में कितनी प्रभावी है। इस ऑपरेशन ने दिखा दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर देर रात अकेली महिलाओं की सुरक्षा अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी तीन घंटे के भीतर दर्जनों संदिग्ध परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम महिलाएं हर रात किस मानसिक दबाव और असुरक्षा से गुजरती होंगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
वायरल खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Patriarchy: 'तुम सिर्फ अपनी हो', राहुल गांधी के इस मैसेज ने इंटरनेट पर मचाई धूम, महिलाएं हुईं खुश
Recommended image2
Now Playing
प्रयागराज-अयोध्या से दिल्ली-मुंबई तक, सावन के आखिरी सोमवार को दिखा श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
Recommended image3
Now Playing
Rahul Gandhi Manusmriti Speech: राहुल गांधी के बयान पर निरहुआ का पलटवार, महंगाई का बताया असली कारण
Recommended image4
Bangladesh Hindu Family Murder: पड़ोसी ही निकले हत्यारे, 4 हिंदुओं की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा
Recommended image5
अरुण जेटली की पुण्यतिथि: वकील से वित्त मंत्री तक का सफर, जानें उनकी जिंदगी के 10 FACTS
Related Stories
Recommended image1
एयर फोर्स से BJP की ‘सीक्रेट कोर टीम’ तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से बंगाल में भूचाल?
Recommended image2
Suvendu Adhikari PA Murder: कैसे हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या? चश्मदीद की जुबानी, सुबेंदु का बड़ा बयान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved