MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • एयर फोर्स से BJP की ‘सीक्रेट कोर टीम’ तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से बंगाल में भूचाल?

एयर फोर्स से BJP की ‘सीक्रेट कोर टीम’ तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से बंगाल में भूचाल?

वायु सेना से राजनीति के ‘शैडो ऑपरेटर’ बने चंद्रनाथ रथ कौन हैं? जिनकी मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या ने बंगाल की सियासत में सनसनी फैला दी। सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी पर हुए इस ‘टारगेटेड अटैक’ के पीछे कौन है?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 07 2026, 08:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Suvendu Adhikari Aide Killed: पश्चिम बंगाल की राजनीति उस समय अचानक सन्न रह गई, जब BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। विधानसभा चुनाव के नतीजों के ठीक बाद हुई इस वारदात ने पूरे राज्य में राजनीतिक तनाव को और भड़का दिया है। लेकिन इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे सबसे बड़ा सवाल यही है-आखिर कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मौत ने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी?

#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | Forensic team investigates the vehicle in which BJP Leader Suvendu Adhikari's PA Chandra was shot dead near Madhyamgram. pic.twitter.com/gdenXBk0o0

— ANI (@ANI) May 7, 2026

27
Image Credit : X

रहस्यमयी सफर: आध्यात्मिक जीवन से एयर फ़ोर्स तक

41 वर्षीय चंद्रनाथ रथ का जीवन किसी राजनीतिक थ्रिलर से कम नहीं था। पूर्वी मेदिनीपुर के चांदीपुर से आने वाले रथ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रहारा रामकृष्ण मिशन से की थी। छात्र जीवन में वे आध्यात्मिक विचारों से बेहद प्रभावित थे और एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने संन्यास लेने तक पर विचार किया।

"It's a 'preplanned murder'.

We will clean up all 'goons' when BJP takes up administration."

- Suvendu Adhikari on his aide Chandranath Rath being shot dead pic.twitter.com/S6UIhwV53z

— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 6, 2026

Related Articles

Related image1
Suvendu Adhikari PA Murder: कैसे हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या? चश्मदीद की जुबानी, सुबेंदु का बड़ा बयान!
Related image2
BREAKING: शपथ से पहले बंगाल में सनसनी! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, किसने चलवाई गोली?
37
Image Credit : X

एयरफोर्स में की थी 20 साल की सर्विस

किस्मत उन्हें एक अलग रास्ते पर ले गई। उन्होंने भारतीय वायु सेना जॉइन की और लगभग 20 वर्षों तक देश सेवा की। अनुशासन, शांत स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें हर जगह अलग पहचान दिलाई। एयर फ़ोर्स से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम किया, लेकिन जल्द ही उनकी एंट्री बंगाल की राजनीति में हो गई।

#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | The car of BJP leader Suvendu Adhikari's PA Chandra being taken from the spot where he was shot dead near Madhyamgram, last night. pic.twitter.com/2vIhpqTK43

— ANI (@ANI) May 7, 2026

47
Image Credit : X

सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद चेहरे कैसे बने?

राजनीतिक गलियारों में चंद्रनाथ रथ को “पर्दे के पीछे का रणनीतिकार” कहा जाता था। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी परिवार और रथ परिवार के रिश्ते दो दशक से भी पुराने थे। उनकी मां हसी रथ भी कभी TMC से जुड़ी थीं, लेकिन 2020 में सुवेंदु अधिकारी के साथ BJP में शामिल हो गईं।

57
Image Credit : X

सुवेंदु अधिकारी के साथ कब से चंद्रनाथ रथ?

2019 के आसपास चंद्रनाथ रथ आधिकारिक तौर पर सुवेंदु अधिकारी की टीम में शामिल हुए। उस समय अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। बाद में जब अधिकारी BJP में गए, तब भी रथ उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। चुनावी रणनीति, संगठन प्रबंधन और संवेदनशील राजनीतिक समन्वय जैसे कामों में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती थी।

Suvendu Adhikari's aide shot dead: 

Eyewitness recounts horror. He says there is no value of life in Bengal. pic.twitter.com/LBpA7WNOtD

— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 6, 2026

67
Image Credit : X

कई हाई-प्रोफाइल चुनाव अभियानों का हिस्सा रह चुके थे रथ

BJP के अंदर उन्हें ऐसा व्यक्ति माना जाता था, जिस पर सुवेंदु अधिकारी आंख बंद कर भरोसा करते थे। भवानीपुर समेत कई हाई-प्रोफाइल चुनाव अभियानों में वे कोर टीम का हिस्सा रहे। यहां तक कि राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि अगर चुनाव बाद सुबेंदु अधिकारी को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो चंद्रनाथ रथ को भी प्रशासनिक पद मिल सकता था।

77
Image Credit : X

और फिर... एक रात में खत्म हो गया सब कुछ

बुधवार रात मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कथित तौर पर रथ की कार को रोका और बेहद करीब से फायरिंग कर दी। बताया गया कि उनके सीने और पेट में गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। इस हत्या ने बंगाल की राजनीति को झकझोर दिया है। BJP इसे “लक्षित राजनीतिक हत्या” बता रही है, जबकि TMC ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल समाचार
क्राइम न्यूज
राष्ट्रीय अपराध समाचार
राष्ट्रीय समाचार
नरेंद्र मोदी
ममता बनर्जी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Suvendu Adhikari PA Murder: कैसे हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या? चश्मदीद की जुबानी, सुबेंदु का बड़ा बयान!
Recommended image2
BREAKING: शपथ से पहले बंगाल में सनसनी! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, किसने चलवाई गोली?
Recommended image3
Top 10 Morning News: पंजाब ब्लास्ट से हंटावायरस अलर्ट तक, देश और दुनिया के 10 ताज़ा अपडेट
Recommended image4
Delhi Weather: दिल्ली वाले हो जाएं अलर्ट! बादल भी नहीं देंगे राहत, हीटवेव की दस्तक
Recommended image5
Thalapathy Vijay की जिंदगी के वो अनसुने पन्ने, जिन्हें कभी नहीं दिखाया गया!
Related Stories
Recommended image1
Suvendu Adhikari PA Murder: कैसे हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या? चश्मदीद की जुबानी, सुबेंदु का बड़ा बयान!
Recommended image2
BREAKING: शपथ से पहले बंगाल में सनसनी! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, किसने चलवाई गोली?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved