
सोशल मीडिया पर आजकल कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं जो हमें उन लोगों के जीवन की एक झलक दिखाते हैं जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते। ऐसा ही एक वीडियो its_me_isha39 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो शेयर करने वाली ईशा खुद को 'पहाड़ी महिला' बताती हैं। ईशा पहाड़ों पर रहती हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वहाँ की जिंदगी के कई वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में ईशा अपने पहाड़ी घर की दिनचर्या के बारे में बता रही हैं।
वीडियो में ईशा एक बड़ी टोकरी पकड़े हुए दिखाई दे रही है। ईशा बताती हैं कि पहाड़ों पर रहने वाले लोगों को सामान इकट्ठा करने के लिए इस तरह की टोकरियों की जरूरत होती है। इसके बाद वह गोबर इकट्ठा करती हुई दिखाई देती हैं। इस गोबर से वह खाद बनाती हैं। इतना ही नहीं, वह गाय दुहने जाने के बारे में भी बताती हैं।
ईशा के वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। कई लोगों ने कहा है कि ईशा एक अच्छी पत्नी साबित होंगी। वहीं, कई लोगों ने पहाड़ी जीवन से रूबरू कराने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा, कई लोग उनके कमेंट बॉक्स में उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी कर रहे हैं। प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर ईशा के सोशल मीडिया पर बहुत सारे प्रशंसक हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News