
नई दिल्ली। इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) की चर्चा हर तरफ हो रही है। कारण, सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को बीच में ही गद्दी छोड़नी पड़ी। वैसे पाकिस्तान पूरे साल दुनियाभर में चर्चा में रहता है। कभी महंगाई, तो कभी इसके नेताओं के उल-जुलूल बयान। आतंकवाद के कारण तो इसकी चर्चा दुनियाभर में लगभग रोज होती है। लोकतंत्र का गला भी यहां रोज घोंटा जाता है, मगर क्या आप जानते हैं कि यहां के कई कानून इतने अजीबो-गरीब हैं कि दूसरे देशों में पाकिस्तान का जमकर मखौल उड़ाया जाता है। आइए जानते हैं पाकिस्तान से जुड़े कुछ हास्यास्पद और रोचक तथ्य।
- पाकिस्तान में कई मामलों में बोलने पर पाबंदी है। अगर आप वहां के नागरिक हैं और आपने वहां के प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ बोल दिया, जो उन्हें पसंद नहीं आया, तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। साथ ही, भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
- पाकिस्तान में आप किसी से बिना पूछे उसका फोन नहीं छू सकते। अगर छू लिया और सामने वाले को पसंद नहीं आया तो आपको छह महीने के लिए जेल की हवा भी खिला सकता है।
- पाकिस्तान इजराइल को देश नहीं मानता है और यही वजह है कि वह अपने नागरिकों के लिए इजराइल का वीजा जारी नहीं करता।
- पाकिस्तान में पढ़ाई पर खर्च करना भी गुनाह है। यदि आप कोई ऐसा कोर्स कर रहे हैं, जिसमें दो लाख से अधिक की फीस है, तो सरकार आपसे 5 प्रतिशत टैक्स की वसूली करेगी।
- पाकिस्तान ही ऐसा देश है जहां अनपढ़-गंवार भी राष्ट्रपति बन सकता है। हां, यह जरूर है कि चपरासी बनने के लिए अच्छी खासी योग्यता की डिमांड रहती है।
- पाकिस्तान में आप रमजान के दौरान घर के बाहर कुछ नहीं खा सकते। अगर ऐसा किया तो गैरकानूनी माना जाएगा। यह कानून गैर मुस्लिम समुदाय पर भी लागू होता है।
- पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता के हालात ये हैं कि यहां आप अलाह, रसूल, नबी या फिर मस्जिद को उर्दू जुबान में ही लिखेंगे, उनका इंग्लिश ट्रांसलेशन नहीं कर सकते।
- पाकिस्तान में शादी से पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं रह सकते। यहां लिव-इन में रहना भी गैर कानूनी माना जाता है।
तीन दिन से तड़प रहे युवक के गुप्तांग को देखकर डॉक्टर शॉक्ड
नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ
शरीर पर टॉयलेट पेपर लपेटे बाथरूम में यह काम कर था सांप
भारत के इस गांव से साफ दिखता है श्रीलंका मगर...
इन मनहूस नंबरों पर भूलकर भी न करें फोन वरना...
स्टेडियम में कपल ने की अश्लील हरकत, बगल मे बैठी महिला को आई शर्म
इमरान खान: 16 की उम्र में करियर शुरू हुआ, क्या अब 70 की उम्र में खत्म हो जाएगा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News