190 साल का हुआ जोनाथन, वैज्ञानिक बोले, धरती का सबसे पुराना जीवित प्राणी है यह, 1832 में हुआ था पैदा

Published : Apr 29, 2022, 01:06 PM ISTUpdated : Apr 29, 2022, 01:12 PM IST
190 साल का हुआ जोनाथन, वैज्ञानिक बोले,  धरती का सबसे पुराना जीवित प्राणी है यह, 1832 में हुआ था पैदा

सार

Jonathan Tortoise, the world’s oldest animal on land :  जोनाथन एक विशालकाय कछुया है जिसका जन्म आज से तकरीबन 190 साल पहले हुआ था। जैसे जैसे इसकी उम्र बढ़ी तो वैज्ञानिकों ने कछुओं की कुल उम्र पता लगाने के लिए इसे आदर्श परिस्थियों में सेंट हेलेना के दक्षिण अटलांटिक द्वीप पर विशेषज्ञों की निगरानी में रख दिया।  

ट्रेंडिंग डेस्क, Jonathan Tortoise, the world’s oldest animal on land : एक्सपर्ट की जानकारी के मुताबिक पृथ्वी पर सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले प्राणियों में कछुया सबसे ऊपर है। आदर्श परिस्थियों में ये 250 साल तक जी सकता है। आज हम आपको ऐसे  एक कछुए से मिलाने जा रहे हैं। जो इस  साल अपना 190 वां जन्मदिन  मनाने जा रहा है। सबसे उम्रदराज इस कछुए का जन्म  वैसे तो सेशेल्स ( Seychelles ) में हुआ था। लेकिन वर्तमान में जोनाथन सेंट हेलेना के दक्षिण अटलांटिक द्वीप (South Atlantic Island of St. Helena) पर रहता हैं।

सेव - केला है पसंदीदा फूड
जोनाथन एक विशालकाय कछुया है जिसका जन्म आज से तकरीबन 190 साल पहले हुआ था। जैसे जैसे इसकी उम्र बढ़ी तो वैज्ञानिकों ने कछुओं की कुल उम्र पता लगाने के लिए इसे आदर्श परिस्थियों में सेंट हेलेना के दक्षिण अटलांटिक द्वीप पर विशेषज्ञों की निगरानी में रख दिया।  इस द्वीप पर इसे कड़ी निगरानी में रखा जाता है। इसके मनपसंद फ्रूट बनाना, एप्प्ल,कैबिज जैसे फल हैं।  

दुनिया का सबसे पुराना जानवर
जोनाथन जमीन पर दुनिया का सबसे पुराना जानवर माना जाता है। वह इस साल अपना 190वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 1832 में हुआ था । जब ये कछुआ तकरीबन 50 साल का हुआ तो इसे  तीन अन्य कछुओं के साथ सेंट हेलेना में लाया गया था। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह उम्र में कुछ और बड़ा हो सकता है। 
 

दो भयंकर महामारियों का भी नहीं हुआ असर
एक्सपर्ट के मुताबिक इस कछुआ का जीवन देखें तो इसने अब तक दो विश्व युद्ध, वैश्विक महामंदी, घातक स्पेनिश फ्लू और अब कोरोनावायरस को भी झेल लिया है। जब वह इस साल अपना 190वां जन्मदिन सेंट हेलेना के दक्षिण अटलांटिक द्वीप पर स्थित अपने घर पर मनाएंगे तो इसकी देखरेख करने वालों के लिए ये एक बड़ा मौका होगा।
ये भी पढ़ें-

जयमाल के बाद 7 फेरों के इंतजार में बैठी दुल्हन को एक सनकी ने सुलाया मौत की नींद, मथुरा के इस परिवार में कोहराम

एटीएस ने देवबंद दारुल उलूम के छात्र को किया गिरफ्तार, 2015 से चल रहा था खेल

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल