
बेंगलुरु. कर्नाटक के मैसूर जिले के हिरेगे गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी को 12 साल तक घर में कैद कर रखा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद महिला का रेस्क्यू करके उसे उसके माता-पिता के घर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सन्नालैया को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने पीड़िता को शौचालय के लिए भी नहीं जाने देता था। कमरे में रखे एक बक्से में उसे यह क्रिया करनी पड़ती थी। पीड़िता के दो बच्चे हैं। बच्चों को स्कूल छूटने के घंटो बाद भी घर आने के लिए आरोपी के घर लौटना का इंतजार करना पड़ता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है। काम पर जाने से पहले आरोपी महिला को बंद कर देता था।
पत्नी नहीं चाहती थी की उसके पति पर केस हो
पीड़िता ने बताया कि वह नहीं चाहती थी कि उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। गांव के लोग उससे डरते थे।
छापा मारकर पीड़िता को बचाया
पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा और पीड़िता को बचाया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को धमकी दी थी कि घर से बाहर निकलनी या किसी से बातचीत की, तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा।
चरित्र संदेह में किया था कैद
आरोपी ने इससे पहले दो शादियां की थी। दोनों पत्नियां आरोपी की यातना बर्दाश्त नहीं कर सकी और वो इसे छोड़कर चली गई। तीसरी पत्नी बीते 12 साल से सब कुछ सहन करती रही। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने उसे कैद कर रखा था।
यह भी पढ़ें…
AI ने बना दी जोड़ी! एक शख्स ने डेटिंग के लिए चैटजीपीटी की मदद ली फिर हुई शादी
नाराज दूल्हा मंडप से भागा, फिर पुलिस ने करवाई शादी, जानें क्या है मामला
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News