नाराज दूल्हा मंडप से भागा, फिर पुलिस ने करवाई शादी, जानें क्या है मामला

Published : Feb 02, 2024, 01:26 PM ISTUpdated : Feb 02, 2024, 01:30 PM IST
Fatehpur Marrige News

सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के पास एक गांव में एक शादी में कथिततौर पर अनुचित रस्म से परेशान होकर दूल्हा और उसके परिजन मंडप छोड़ चले गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष थाना पंहुचा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद नाराज दूल्हे को  मंडप में लाकर शादी करवाई गई।

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के राधानगर गांव से एक शादी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इस शादी में पुलिस ने मैचमेकर की भूमिका निभाई।  1 फरवरी को 22 वर्षीय महिला की शादी टूटते-टूटते बची। दरअसल,  दूल्हा और उसका परिवार मंडप छोड़ कर चला गया। दूल्हा और उसका परिवार कथित तौर पर दुल्हन पक्ष के अनुचित स्वागत से नाराज होकर अचानक मंडप छोड़ कर चले गए। जैसे ही अन्य बारातियों को दूल्हे और उसके परिवार को गायब देखा तो वे भी वहां से चले गए।

दुल्हन पक्ष पहुंचा थाना

शादी टूटने से हताहत दुल्हन पक्ष अपनी शिकायत लेकर जोनिहा थाना पहुंचे। परिवार ने पुलिस को शादी का घटनाक्रम बताया। जोनिहा पुलिस चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने मामले में संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

आखिर में पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी सहित तीन और पुलिसकर्मी दूल्हे के गांव ढकोली पंहुचे। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार से बात कर उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया। दूल्हे का नाम रंजीत कुमार बताया जा रहा है। दूल्हे और उसके परिजनों को विवाह स्थल पर वापस ले गई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी करवाई गई। इसके बाद दुल्हन के पिता राजबहादूर ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। दिलचस्प बात है कि सारी रस्में होने तक पुलिस विवाह स्थल पर मौजूद रही।

यह भी पढ़े…

जानें किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे दुर्लभ, यह सिर्फ 500 लोगों के पास

ऐसा सेल्फ मोटिवेशन पहले नहीं देखा होगा...आनंद महिंद्रा ने शेयर किया बुद्धिमान बैल का Video

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH
मां की बीमारी पर कंपनी ने कर्मचारी को दी 1 महीने की पेड लीव, फाउंडर का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल