
नई दिल्ली. दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की बात की जाती है, तो उसमें जापनी पासपोर्ट का नाम जरूर आता है। इस पासपोर्ट की मदद से यात्री बिना वीजा के 194 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इस पासपोर्ट को प्रभावशाली माना जा सकता है, लेकिन इससे भी असाधारण बात यह है कि दुनिया का सबसे विशिष्ट पासपोर्ट सॉवरेन ऑर्डर ऑफ माल्टा के पास हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माल्टा का संप्रभु सैन्य आदेश, जिसे माल्टा के शूरवीरों के रूप में जाना जाता है। यह एक संप्रभु राष्ट्र है। इसे संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। इस देश का खुद का अपना संविधान भी हैं, लेकिन इस देश के पास कोई भूमि नहीं है। साथ ही इनके पास करेंसी और पासपोर्ट भी है।
इस तरह का पासपोर्ट 13वीं शताब्दी में पहली बार जारी हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खास पासपोर्ट सन् 1300 में पहली बार जारी हुआ था। ऐसा माना जाता है यह खास पासपोर्ट ईसा मसीह के खून का प्रतीक है। यह पासपोर्ट तब जारी हुआ था, जब इसके राजदूत के रूप में अपनी स्थिति की पुष्टि करने वाले दस्तावेजों के साथ विदेशी राज्यों में गए थे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद, इस पासपोर्ट को दूसरे देशों के पासपोर्ट की सुविधाओं को शामिल करने के लिए डेवलप हुआ। फिलहाल एक्टिव पासपोर्ट संख्या 500 है, जो इसे विश्व स्तर पर सबसे दुर्लभ पासपोर्ट बनाता है।
यह पासपोर्ट किसे मिलता है
यह खास तरह का पासपोर्ट संप्रभु परिषद के सदस्यों और प्रशासनिक नेताओं के साथ-साथ उनके परिवारों को दिया गया है। यह पासपोर्ट एक खास अवधि के लिए ही जारी होता है। इस पासपोर्ट पर सुनहरे अक्षरों में फ्रेंच भाषा में संगठन का नाम "ऑड्रे सॉवरेन मिलिटेयर डी माल्टे" दर्शाया गया है। इस पर एक शिखा भी है।
कब तक वैलिड होता है या पासपोर्ट
इस तरह के पासपोर्ट के लिए अलग अलग टाइम पीरियड होते है। इस में सबसे लंबे समय के लिए पासपोर्ट ग्रैंड मास्टर्स के लिए जारी होता है, जो 10 साल के लिए वैलिड होते है। इस तरह के पासपोर्ट धारकों को 85 साल की उम्र तक रिटायर होना जरुरी होता है। दूसरे पासपोर्ट 4 साल के लिए जारी होते है। ये पासपोर्ट 44 पेज के होते है। और इस पर माल्टीज क्रॉस की वॉटरमार्क होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सॉवरेन ऑर्डर ऑफ माल्टा 120 देशों में एक्टिव है, जहां ये जरूरतमंद लोगों की मदद करता है।
यह भी पढ़ें…
ऐसा सेल्फ मोटिवेशन पहले नहीं देखा होगा...आनंद महिंद्रा ने शेयर किया बुद्धिमान बैल का Video
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News