
तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व विधायक एवी थमारक्षण के बेटे अशोक ने लॉकडाउन के दौरान खुद का चार सीट वाला एक छोटा विमान बनाया और इससे यूरोप की सैर कर डाली। इसे बनाने में करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए का खर्च आया और यह काम उन्होंने डेढ़ साल के भीतर तब किया जब दुनिया कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में घरों में कैद थी।
लॉकडाउन के बाद अपने-अपने गंतव्यों को जाने के लिए जिन लोगों ने यात्रा की वह उनके लिए कड़वे अनुभवों में से एक था। फिर चाहे लोग राज्यों के भीतर सफर कर रहे हों या फिर देश। विदेशों से आने वाले या फिर विदेश जाने वालों के लिए तो यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था। वजह, टिकट के मनमाने दाम वसूले जा रहे थे। फिर चाहे वह टैक्सी हो, बस हो, ट्रेन हो या फिर फ्लाइट और पानी के जहाज।
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन और इसके बाद टिकट के दाम काफी बढ़े
कोरोना महामारी की वजह से जो लोग करीब एक साल से भी अधिक समय से अपने-अपने घरों या फिर दूसरे के घरों में कैद थे, जब यात्रा करने की अनुमति मिली, तो अपने जरूरी गंतव्य की ओर मानों तेजी से दौड़ लगाकर पहुंच जाना चाहते थे। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद वर्ष 2020 और 2021 में ट्रेन और टिकट की बिक्री में भारी उछाल देखा गया। महामारी हो या नहीं हो, ज्यादातर लोग देश-विदेश की यात्रा के लिए ट्रेवेल एजेंटों के जरिए ही हवाई टिकट बुक कराने का ऑप्शन चुनते हैं। बहुत कम लोग होते हैं, जो ऑनलाइन खुद टिकट बुक करते हैं। मगर ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय परिवार ने अपने लॉकडाउन खत्म होते ही अपने विमान से यात्रा की और दिलचस्प यह है कि यह किसी से खरीदा नहीं गया था बल्कि, खुद बनाया गया था। यह कारनामा किया था केरल के मूल निवासी अलीसेरिल ने।
18 महीने की मेहनत के बाद अशोक ने छोटा विमान घर पर ही बना लिया
अशोक के मुताबिक, मैं हमेशा से चाहता था कि एक छोटा विमान हमारे पास हो, जिससे हम परिवार सहित जब छुट्टियों पर जाएं तो मनमाफिक जगहों पर जा सके और रूक भी सकें। इस सपने को ध्यान में रखते हुए पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर अशोक ने सबसे आसान तरीके से, कम लागत में प्रभावी उड़ान के विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया। लॉकडाउन के दौरान ब्रिटेन में ही उन्होंने चार सीट वाला एक छोटा विमान बनाना शुरू किया। केवल 18 महीने की मेहनत के बाद उन्होंने स्लिंग टीएसआई मॉडल विमान बनाया और इसका नाम अपनी छोटी बेटी दीया के नाम पर रखा।
जोहानिसबर्ग से खरीदा असेंबली किट, एक घंटे के लिए 20 लीटर ईंधन की जरूरत
अशोक ने बताया कि उन्होंने विमान की असेंबली किट दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से खरीदी थी। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने घर के एक हिस्से में वर्कशॉप शुरू की और करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए खर्च करके इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। बता दें कि यह विमान ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में की गई थी। यही नहीं आप शायद इस बात पर भरोसा नहीं कर पाएं, मगर यह सच है कि अशोक ने अपने परिवार, जिसमें उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं, को इसी चार सीट वाले विमान से यूरोप की सैर कराई। उन्होंने बताया कि विमान कि अधिकतम गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसके प्रति घंटे उड़ान के लिए करीब 20 लीटर ईंधन की जरूरत होती है। बता दें कि अशो केरल के पूर्व विधायक एवी थमारक्षन के बेटे हैं। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ वर्ष 2016 में लंदन चले गए और वहीं बस गए थे। 2018 में उन्होंने पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। अशोक ने बताया कि उन्होंने खुद का चार सीट वाला छोटा विमान बनाने का फैसला किया, क्योंकि ब्रिटेन में ऐसे विमान को किराए पर लेना महंगा पड़ता है।
बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं
अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग