SRK से बनेगा बड़ा सुपरस्टार,बच्चे की एक्टिंग ने हिलाया इंटरनेट,देखें Viral Video

Published : Nov 09, 2024, 10:43 AM ISTUpdated : Nov 09, 2024, 10:44 AM IST
kid does acting of mother

सार

स्कूल में बच्चे ने अपनी मां की एक्टिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे की एक्टिंग देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

वायरल न्यूज, kid does acting of mother in viral video social media । बच्चे फास्ट लर्नर होते हैं, उन्हें जैसी एक्टिविटी करने का मौका मिलता है, वे उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं । सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा क्लास में अपनी मां की एक्टिंग करता दिख रहा है, दरअसल स्कूल की मेडम बच्चों के बीच कोई गेम खिला रही हैं, इस दौरान जब इस बच्चे की बारी आती है तो वो अपनी एक्टिंग स्किल से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है।

बच्चे ने मम्मी की एक्टिंग करके लूट ली महफिल

educator_who_explores इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गई क्लिप में एक क्लास रूम का दृश्य देखने को मिलता है। यहां एक प्रायमरी स्कूल का छात्र जो व्हाइट शर्ट और व्हाइट फुट पेंट के साथ ब्लू टाई लगाए दिखाई दे रहा है। इसमें एक ट्विस्ट भी जोड़ा गया है, दरअसल ये बच्चा सिर पर औरतों की तरह पल्लू डाला है, शायद इसे मेडम ने अपना दुप्पटा दे दिया है। अब ये बच्चा आकर मेज से एक स्लिप उठाता है, इसके बाद उसकी मेडम उससे कहती हैं कि चलो अपनी मां की एक्टिंग करके बताओ, जब वो तुम्हें होम वर्क या पढ़ाई ना करने पर डांटती हैं। इसके बाद जो होता है उसके लिए आपको नीचे शेयर किया जा रहा वीडियो जरुर देखना चाहिए.......

 

 

ये बनेगा शाहरुख खान से बड़ा स्टार

educator_who_explores इंस्टा पर शेयर की गई इस क्लिप पर नेटीजन्स ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं। एक शख्स ने पूछा है, ये बच्चे को दुप्पटा किसने प्रवाइड कराया है। वहीं दूसरे ने और बच्चों के एक्टिंग वीडियो की डिमांड कर दी है। वहीं तीसरे ने लिखा - भाई ये तो शाहरुख खान से बड़ा सुपरस्टार बनेगा, इसे एक्टिंग करने का मौका मिल जाए बस। वही एक अन्य ने कहा कि मां ने कुटाई कर ही दी होगी, पापा का इंतजार करने की बात तो दूर की है।

ये भी पढ़ें-

मोबाइल पर सगाई ? न्यौछावर की रकम देख रह जाएंगे दंग, देखें viral video

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल