समुद्र तट पर महिला के हाथ लगी ऐसी रहस्यमयी चीज, पता चला तो होश उड़ गए

एक महिला ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के टाउन्सविले शहर से करीब 8 किमी दूर स्थित मैग्नेटिक आइलैंड घूमने गई थी। तभी उसे समुद्र तट पर विशाल व्हेल का लिंग (whale penis) हाथ लगा। पहले तो उसे इसके बारे में पता नहीं था, लेकिन जब किसी ने बताया, तो वो हैरान रह गई।

Amitabh Budholiya | Published : Oct 22, 2022 8:16 AM IST / Updated: Oct 22 2022, 02:38 PM IST

ट्रेंडिंग न्यूज. समुद्र तट पर सैर-सपाटे के दौरान अकसर लहरों के बीच ऐसी चीजें हाथ लग जाती हैं, तो अद्भुत होती हैं। लेकिन एक महिला को जो लहरों में बहता हुआ मिला, उसे उठाने के बाद उसके होश उड़ गए। मामला आस्ट्रेलिया का है। अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एक महिला ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के टाउन्सविले शहर से करीब 8 किमी दूर स्थित मैग्नेटिक आइलैंड(Magnetic Island, Queensland, Australia) घूमने गई थी। तभी उसे समुद्र तट पर विशाल व्हेल का लिंग(giant whales penis) हाथ लगा। पहले तो उसे इसके बारे में पता नहीं था, लेकिन जब किसी ने बताया, तो वो हैरान रह गई। पढ़िए बाकी की डिटेल्स...

4 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो क्लिप
इस घटना की वीडियो क्लिप टिक टॉक पर 4 मिलियन से अधिक बार देखी गई। पहले तो टिक टॉक पर इसे शेयर करके लोग पूछते रहे कि आखिर ये है क्या? लेकिन, यह रहस्य सुलझने में ज्यादा समय नहीं लगा। TikToker @bootscootinaf ने एक तीसरी क्लिप में इसका खुलासा किया। लिखा गया कि समुद्री जीवविज्ञानी(marine biologists) की मदद से पता चला कि यह अजीब चीज है क्या?  दरअसल, जब नर व्हेल एक-दूसरे से लड़ते हैं, तो अंगों को काटते हैं।” 

अकसर व्हेल का लिंग मिलता रहता है
ऐसे मामले अकसर सामने आते रहे हैं। यह तस्वीर जुलाई, 2021 की है, जब निकोल केली नामक एक महिला को दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अलबामा बीच पर व्हेल की लिंग मिला था। तब उसे भी नहीं पता था कि ये क्या चीज है। उसने इसका पता करने facebook का सहारा लिया था। 

लेकिन रहस्य अभी बरकरार है
बेशक किसी समुद्र जीव के इस अंग को लेकर कहा जा रहा है कि ये व्हेल का लिंग है, लेकिन वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ वैनेसा पिरोटा(wildlife scientist Dr Vanessa Pirotta) सहमत हैं कि यह एक व्हेल लिंग की तरह दिखता है, लेकिन वे इसकी 100 प्रतिशत पुष्टि भी नहीं करते। वे कहते हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि व्हेल दूसरे मेल व्हेल के लिंग को काटती हैं, खासकर जब उनके दांत नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें
लोगों ने जिसे लड़की की लाश समझकर पुलिस को बुला लिया, वो निकली कीमती सेक्स डॉल, Shocking News
हम काले हैं, तो क्या हुआ? दुनिया की सबसे डार्क महिलाएं, 10 फैक्ट के जरिए जानिए कौन हैं ये अन्युआक लोग

 

Share this article
click me!