
Lion Funny Viral Video: शेर जंगल का राजा कहलाता है। इसके पीछे की वजह ये है कि ये बहादुर होता है और साथ ही साथ ताकतवर भी। इसका एक खास नेचर होता है, जो बाकी जानवरों से अलग बनाता है। वो ये है कि कुनबे के साथ रहता है और कोई भी मुसीबत आने पर अपने समूह के लोगों को दूसरे खतरनाक जानवरों से रक्षा करता है। ये इतना आकर्षित जानवर है, जिसे देखने के लिए लोग जंगल सफारी करने के लिए जाते हैं। लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शेर अपने असली नेचर के विपरीत काम कर रहा है।
वायरल वीडियो में शेर किसी मेमने की तरह डर रहा है। हालांकि, इसकी वजह कोई खतरनाक जानवर नहीं है। जैसे गैंडा, हाथी या बाघ। बल्कि वो इंसानों से डर के भाग रहा है। क्लिप में साफतौर पर दिख रहा होता है कि शेर आराम से बीच सड़क पर आराम फरमाता रहता है। तभी तीन लोग बाइक से आते रहते हैं। लेकिन शेर को बीच रास्ते में देख कर डर के मारे रूक जाते हैं। हालांकि, इसके बाद जो नजारा देखने को मिलता है। उसे देखकर हंसी छूट जाती है। क्योंकि, शेर किसी डरपोक की तरह इंसानों को देखकर दुम दबाकर भाग जाता है। क्लिप को देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है, जैसे ये अफ्रीका का है।
37 लाख से ज्यादा मिले व्यू
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे शेर से जुड़े वीडियो को wildlife discussion 98 नाम के पेज ने अपलोड किया है। जिसे अभी तक 52 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसके अलावा 37 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस तरह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते हैं। क्योंकि, ये काफी कम देखने को मिलता है, जब कोई शेर जैसा जानवर इंसानों को देखकर भाग खड़े हो जाए।
ये भी पढ़ें: 'हिंदुओं को मारने कश्मीर जाऊंगा,' पाकिस्तानी शख्स का जहर वाला वीडियो वायरल
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News