जब ग्रीस में आया Love Jihad का मामला : 17 साल के ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसे की थी 30 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या

Published : Nov 14, 2022, 08:16 PM ISTUpdated : Nov 14, 2022, 08:29 PM IST
जब ग्रीस में आया Love Jihad का मामला : 17 साल के ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसे की थी 30 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या

सार

जिसे वह सनी समझती थी वो निकलना 'एहसान', पहचान बदलकर घर लिया था किराए पर।

ट्रेंडिंग डेस्क. दिल्ली में श्रद्धा मदान हत्याकांड ने पूरे देश में लव जिहाद #LoveJihad को लेकर फिर बहस छेड़ दी है पर आज हम आपको बता रहे हैं ग्रीस पहुंचे लव जिहाद (Love Jihad in Greece) के मामले के बारे में कि कैसे एक 17 साल के पाकिस्तानी ने 30 साल की युवती के साथ रिश्ता बनाया और फिर दी उसे दर्दनाक मौत।

पहले बना किराएदार

ये घटना है अगस्त 2022 की। ग्रीस के एथेंस में रहने वाली निकोलेटा (Nicoletta) को एक पाकिस्तानी से दिल लगाना इतना भारी पड़ेगा, उसने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। निकोलेटा अपनी मां और बहन के साथ एथेंस में रहती थी। लगभग एक साल पहले उसने एक पाकिस्तानी युवक सनी (एहसान) को किराए पर घर दिया था। दोनों के बीच इस तरह दोस्ती की शुरुआत हुई और दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे।

वो सनी नहीं, एहसान था

दोनों के बीच ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। निकोलेटा अपने इस संबंध को लेकर काफी खुश थी पर उसे आने वाले संकट का जरा भी आभास नहीं था। 10 महीने बीत चुके थे पर निकोलेटा नहीं जानती थी कि सनी का असली नाम एहसान था और वह अवैध रूप से एथेंस में रह रहा है। 

फिर मिली निकोलेटा की लाश

ग्रीक सिटी टाइम्स के मुताबिक निकोलेटा के परिवार को उसका एक पाकिस्तानी से रिश्ता मंजूर नहीं था और अगस्त 2022 को वही हुआ जिसका डर था। सनी उर्फ एहसान ने निकोलेटा की नृशंस हत्या कर दी। निकोलेटा का शव उसके घर पर पाया गया। उसकी नाक और मुंह को बुरी तरह से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्या करने के बाद उसका पाकिस्तानी ब्वॉयफ्रेंड सनी, जिसका असली नाम एहसान था फरार हो गया।

 

अलग-अलग नाम से रह रहा था पाकिस्तानी युवक

पुलिस जांच में पता चला कि जिसे निकोलेटा ने घर किराए पर दे रखा था और जिसके साथ वो संबंध बना चुकी थी, उस पाकिस्तानी युवक ने 5 फर्जी आईडी बनाई थीं। वह अलग-अलग नाम और उम्र के साथ कई जगहों पर रह रहा था। लंबी खोज के बाद इस पाकिस्तानी युवक को एथेंस पुलिस ने नॉर्थ मैसेडोनिया के करीब गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, ग्रीस में ऐसी और भी घटनाएं घटीं जिसके बाद 'ग्रीस का लव जिहाद' भी एक बड़ा मुद्दा बन गया। खुद ग्रीस के लोग ऐसी घटनाओं को लेकर ट्वीट भी करते रहे हैं, जिसमें उन्होंने भारत की तरह एथेंस को भी लव जिहाद को शिकार बताया।

यह भी पढ़ें : Love Jihad : हरियाणा, झारखंड और अब दिल्ली, ऐसी हत्याएं जिसने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल