
ट्रेंडिंग डेस्क। इजराइल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन में दफन करीब बारह सौ साल पुराना एक महल मिला है, जिसके अंदर का नजारा देखकर जांचकर्ताओं के होश उड़ गए। जांच करने वाली टीम का दावा है कि यह महल संभवत: किसी मुस्लिम परिवार का रहा होगा, जो तब के जमाने में बेहद अमीर रहा होगा। यह खबर अब दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरातत्वविदों ने इजराइल के साऊथ नेगेव के रेगिस्तानी इलाके में शानदार संपत्ति की खोज की है। यह संपत्ति जमीन के नीचे मिली है और दावा किया जा रहा है कि करीब 12 सौ साल से यह दफन थी। इस पुराने महल की खोज करने वाली जांच टीम को इसके अंदर ऐसी-ऐसी चीजें दिखीं, जो अब तक कभी सामने नहीं आईं। बताया जा रहा है कि यह महल जमीन के अंदर ही बनाया गया था, जिससे इसमें रहने वाले गर्मी से बच सकते थे। साथ ही, अंदर का आलीशान नजारा और भी हैरान करने वाला था।
इजराइल के पुरातत्व विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह नेगेव क्षेत्र में रहने वाली अमीर लोगों के लाइफ स्टाइल की एक झलक पेश करता है। यह खोज बेडौइन सिटी में की गई है और घर आठवीं या नौवीं शताब्दी के शुरुआती इस्लामिक समय का है। माना जाता है कि यह घर किसी अमीर मुस्लिम जमींदार का था। इस आलीशान घर में बीचोबीच आंगन है। चारों तरफ कमरे बने हैं। एक बड़ा दालान भी है। सभी जगह मार्बल का इस्तेमाल हुआ है। दीवारों और फर्श पर रंगीन कलाकृतियां उकेरी गई हैं।
ओवन, शानदार कांच के बर्तन और पानी ठंडा रखने के लिए खास टंकी
कमरों में ओवन जैसी चीजें भी रखी थी, जिसमें खाना पकाने और गरम करने की सुविधा थी। खाने के लिए बर्तन कांच के थे। इस महल की सबसे खास विशेषता थी भूमिगत पत्थरों के वॉल्ट, जो माना जाता है कि गर्मी से बचने के लिए और महल को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा होगा। गुंबददार कमरों के ऊपर एक टंकी भी बनी है, जिससे यहां रहने वाले ठंडा पानी नीचे पहुंचाते रहते होंगे।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News