जमीन के नीचे मिला महल, अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए

महल करीब बारह सौ साल पुराना बताया जा रहा है। इसके बीचोबीच आंगन है और चारों तरफ कमरे हैं। सभी में मार्बल का इस्तेमाल हुआ और बेहद खूबरसूरत नक्काशी की गई। कुछ बर्तन भी मिले, जिन्हें देखकर लगा रहा कि यहां मुस्लिम परिवार रहता होगा। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2022 11:17 AM IST / Updated: Aug 30 2022, 05:03 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। इजराइल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन में दफन करीब बारह सौ साल पुराना एक महल मिला है, जिसके अंदर का नजारा देखकर जांचकर्ताओं के होश उड़ गए। जांच करने वाली टीम का दावा है कि यह महल संभवत: किसी मुस्लिम परिवार का रहा होगा, जो तब के जमाने में बेहद अमीर रहा होगा। यह खबर अब दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरातत्वविदों ने इजराइल के साऊथ नेगेव के रेगिस्तानी इलाके में शानदार संपत्ति की खोज की है। यह संपत्ति जमीन के नीचे मिली है और दावा किया जा रहा है कि करीब 12 सौ साल से यह दफन थी। इस पुराने महल की खोज करने वाली जांच टीम को इसके अंदर ऐसी-ऐसी चीजें दिखीं, जो अब तक कभी सामने नहीं आईं। बताया जा रहा है कि यह महल जमीन के अंदर ही बनाया गया था, जिससे इसमें रहने वाले गर्मी से बच सकते थे। साथ ही, अंदर का आलीशान नजारा और भी हैरान करने वाला था। 

Latest Videos

इजराइल के पुरातत्व विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह नेगेव क्षेत्र में रहने वाली अमीर लोगों के लाइफ स्टाइल की एक झलक पेश करता है। यह खोज बेडौइन सिटी में की गई है और घर आठवीं या नौवीं शताब्दी के शुरुआती इस्लामिक समय का है। माना जाता है कि यह घर किसी अमीर मुस्लिम जमींदार का था। इस आलीशान घर में बीचोबीच आंगन है। चारों तरफ कमरे बने हैं। एक बड़ा दालान भी है। सभी जगह मार्बल का इस्तेमाल हुआ है। दीवारों और फर्श पर रंगीन कलाकृतियां उकेरी गई हैं। 

ओवन, शानदार कांच के बर्तन और पानी ठंडा रखने के लिए खास टंकी 
कमरों में ओवन जैसी चीजें भी रखी थी, जिसमें खाना पकाने और गरम करने की सुविधा थी। खाने के लिए बर्तन कांच के थे। इस महल की सबसे खास विशेषता थी भूमिगत पत्थरों के वॉल्ट, जो माना जाता है कि गर्मी से बचने के लिए और महल को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा होगा। गुंबददार कमरों के ऊपर एक टंकी भी बनी है, जिससे यहां रहने वाले ठंडा पानी नीचे पहुंचाते रहते होंगे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों