पिता ने भी नहीं बचाया, बेटी के साथ 400 लोगों ने किया बलात्कार, ऐसी है 16 साल की लड़की की दर्दनाक कहानी

Published : Nov 15, 2021, 02:06 PM ISTUpdated : Nov 15, 2021, 02:07 PM IST
पिता ने भी नहीं बचाया, बेटी के साथ 400 लोगों ने किया बलात्कार, ऐसी है 16 साल की लड़की की दर्दनाक कहानी

सार

दिल्ली के निर्भया केस (Nirbhaya Case) में दोषियों को फांसी की सजा मिल चुकी है, लेकिन उसके बाद भी लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं कम नहीं हुईं। महाराष्ट्र के बीड में हुई ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले (Beed District)  में एक नाबालिग (Raping Minor Girl) के साथ 6 महीने तक रेप किया गया। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी कोई एक नहीं बल्कि 400 लोग (Raped By 400 People) हैं। 400 लोगों ने रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की उम्र 16 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचपन में ही उसकी शादी कर दी गई थी। रेप करने वालों में एक पुलिसवाला भी शामिल है। 

शिकायत लिखवाने गई पीड़िता के साथ किया रेप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप के बाद जब पीड़िता थाने शिकायत लिखवाने के लिए आई तो पुलिसवाले ने उसके साथ रेप किया। बीड के एसपी राजा रामासामी (SP Beed Raja Ramasamy) ने इस घटना की पुष्टि की। इस केस में अभी तक सिर्फ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकियों की तलाश जारी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़िता 2 महीने की गर्भवती है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

पिता ने नहीं दिया ठिकाना, भीख मांगने पर हुई मजबूर
एसपी के मुताबिक पीड़िता की मां का करीब दो साल पहले निधन हो गया था। एसी राजा रामासामी ने बताया कि 8 महीने पहले पीड़िता की शादी हुई थी। लेकिन उसके ससुराल के लोगों ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति से आए दिन उसे मारता था। इससे तंग आकर उसने वापस पिता के पास जाने का फैसला लिया। इसी के चलते 6 महीने पहले ससुराल से भाग गई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि पिता ने भी बेटी को अपने घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद वह अंबाजोगई में बस स्टैंड पर भीख मांगने लगी। यहीं से उसके साथ रेप की घटनाएं शुरू हो गईं। उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी सुनवाई के बदले उसके साथ रेप किया। 

ये भी पढ़ें...

साधारण नहीं, एक पुलिसवाली है ये लड़की, इसे लेकर ऑफिस में ऐसी अफवाह उड़ी कि करना पड़ा सस्पेंड

कुत्ते के पिंजरे में बंद थी 6 साल की बच्ची, मुंह पर लगा था टेप, बहन ने बताई दर्दनाक मौत की पूरी कहानी

एक झटके में खत्म हुआ पूरा परिवार: पहले ब्लास्ट फिर अंधाधुंध गोलियां, गाड़ी में थे कर्नल उनकी पत्नी और बच्चा

कोरोना के बाद फैल सकती है एक और महामारी, चीन के बाजारों में मिले 18 हाई रिस्क वाले वायरस

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल