
वायरल डेस्क। महिंद्रा की थार गाड़ी यूथ की पहली पसंद बनी हुई है। महिंद्रा की थार गाड़ी बेदद दामदार और माचो टाइप पर्सनालिटी वाले युवकों को खास तौर से पसंद आ रही है। थार ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन फिलहास थार गाड़ी किसी और मामले को लेकर चर्चा में आ गई है।
थार गाड़ी का वीडियो वायलर
सोशल मीडिया पर महिंद्रा की थार गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बात ये है इस वीडियो में एक चालक लंबे जाम से काफी परेशान हो गया था तो उसने पास बह रही नदी में थार कुदा दी। नदी ज्यादा गहरी नहीं थी तो उसने थार गाड़ी से नदी पार कीष। वीडियो में चालक थार गाड़ी से ही नदी पार करता नजर आ रहा है।
पढ़ें OMG ! खाने में नहीं मिला मटन तो तोड़ दी शादी, दुल्हन के घर से वापस लौटी बारात
वीडियो पर यूजर्स के कमेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच काफी तेजी से वायरल हुआ है। कुछ यूजर तो थार गाड़ी के इतने फैन हो चुके हैं कि वीडियो का लाइक कर हैं और गाड़ी को दमदार बताते हुए उसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं कुछ यूजर नदी में गाड़ी उतरने की निंदा कर रहे हैं। नदी को गंदी करने के लिए चालक को दोषी भी बता रहे हैं।
आनंद महिंद्रा से चालान वसूलने का भी ट्वीट
कुछ यूजर आरोपी चालक को पकड़कर उसका चालान करने की मांग कर रहे हैं। चालक पर नदी को दूषित करने का भी आरोप लग रहे हैं। कुछ यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहें हैं। एक यूजर ने तो आनंद महिंद्रा से ही चालान भरने को कहा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News