OMG ! खाने में नहीं मिला मटन तो तोड़ दी शादी, दुल्हन के घर से वापस लौटी बारात

Published : Dec 26, 2023, 10:44 AM ISTUpdated : Dec 26, 2023, 10:45 AM IST
Bengali Style Mutton Curry

सार

बारात में सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक से मेहमान मटन में बोन मैरो नहीं मिलने पर भड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि नौबात शादी टूटने तक आ गई। पुलिस ने भी दूल्हे पक्ष को खूब समझाया लेकिन बात नहीं बनी। 

वायरल डेस्क : अब तक शादी टूटने की कई वजहें आपने सुनी होगी लेकिन कभी बारात में मटन न मिलने पर शादी टूटने की खबर नहीं सुनी होगी। यह हैरान कर देने वाला मामला कहीं और नहीं बल्कि तेलंगाना (Telangana) का है। जहां मटन न मिलने पर दूल्हे ने शादी से इनकार (Wedding cancelled due to Mutton) कर दिया। उसे लाख समझाया गया लेकिन वह शादी करने को राजी ही नहीं हुआ। जानिए क्या है पूरा मामला...

मटन को लेकर कहां हुआ बवाल

तेलंगाना के निजामाबाद जिले की रहने वाली लड़की की शादी जगतियाल जिले में रहने वाले लड़के से तय हुई। हाल ही में दोनों की सगाई भी हुई थी। दूल्हा और दुल्हन का परिवार पारंपरिक और भव्य तरीके से शादी करने को तैयार था। शादी की तारीख आई और बारातियों के स्वागत के लिए नॉनवेज की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था।

मटन को लेकर मचा बवाल

बारात में सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक से मेहमान मटन में बोन मैरो नहीं मिलने पर भड़ गए। इस पर दुल्हन के परिजनों ने भी कहा कि उन्होंने मटन में बोन मैरो नहीं मिलाया गया है। इतनी सी बात दूल्हे पक्ष को हजम नहीं हुई और नौबात मारपीट तक आ गई। बाद में जब लड़ाई ज्यादा बढ़ी तो दोनों पक्ष पुलिस तक पहुंच गए और शादी टूट गई।

दूल्हे ने कैंसिल की शादी

पुलिस ने दूल्हा पक्ष के परिवार को काफी समझाया लेकिन वे शादी करने को राजी नहीं हुए। उनका कहना है कि दुल्हन पक्ष ने मटन में बोन मैरो न परोसकर उनका जो अपमान किया है, वो कभी नहीं हुआ है। हालांकि, दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्हें पहले ये नहीं बताया गया था, इस वजह से मटन में बोन मैरो नहीं परोसा गया था। जब यह मामला चर्चा में आया तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि मटन जैसी छोटी चीज के लिए शादी तोड़ देना शायद ही कभी किसी ने सुनी होगी।

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल