
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लोग कई अजीबोगरीब वजहों से अपनी जगह बनाते हैं। दुनिया के सबसे छोटे, सबसे लंबे, सबसे ज़्यादा बालों वाले, बिना बालों वाले, ऐसे कई कारणों से लोग रिकॉर्ड बनाते हैं। लेकिन, इन सबसे हटकर एक शख्स ने हाल ही में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस शख्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
ईरान के इस शख्स ने अपने शरीर पर एक साथ सबसे ज़्यादा चम्मच बैलेंस करके अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीसरी बार है जब उन्होंने ये कारनामा किया है। अबोल्फ़ज़ल साबर मोख्तारी नाम के इस शख्स ने अपने इस कमाल से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है।
उन्होंने अपने शरीर पर सबसे ज़्यादा चम्मच बैलेंस करके ये रिकॉर्ड बनाया है। तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके शरीर पर 96 चम्मच चिपके हुए हैं। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक अकाउंट पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उनके शरीर पर चम्मच रखे जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति हो। वीडियो पर भी कुछ ऐसे ही कमेंट्स आए हैं। लोगों को ये देखकर हैरानी हो रही है कि आखिर ये चम्मच उनके शरीर से कैसे चिपके रहते हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया कि ये शख्स तो सच में आयरन मैन है। कुछ लोगों को शक था कि कहीं इनके शरीर में कोई चुंबक तो नहीं है। वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर लोगों को ऐसे रिकॉर्ड बनाने का ख्याल कैसे आता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News