पत्नी को नहीं हो रहे थे बच्चे, डॉक्टर ने बताई इतनी अजीब वजह, दर्ज हुई FIR

Published : Jul 28, 2024, 07:51 PM ISTUpdated : Jul 29, 2024, 09:42 AM IST
abortion and MTP laws in India termination of pregnancy debate

सार

अहमदाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसकी पत्नी की उम्र को लेकर धोखाधड़ी की गई थी, जिससे वह गर्भधारण नहीं कर पा रही थी। डॉक्टर ने बताया कि पत्नी की उम्र 40 से अधिक है, शादी के वक्त उसे 32 वर्ष का बताया था।

ट्रेंडिंग डेस्क । अहमदाबाद में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी के मां ना बन पाने की वजह जानकर एक शख्स चौंक गया । बीते एक साल से वो अपनी पत्नी के प्रेगनेंट ना हो पाने की वजह जानने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार सच उसके सामने आ गया, इसके बाद उसने अपने ससुराल बालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

डॉक्टर की रिपोर्ट ने खोली पोल

अहमदाबाद के सरखेज में एक दंपत्त्ति शादी के बाद से पेरेंटस बनने की कोशिश कर रहे थे। बीते एक साल से वे नाकाम हो रहे थे। इसके बाद 34 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी को एक डॉक्टर के पास ले गया। इसके बाद उसे गर्भधारण करने की असल वजह पता चली, जिसके बाद उसके पैरों तल ज़मीन खिसक गई। दरअसल डॉक्टर ने इस शख्स को बताया कि उसकी पत्नी की उम्र 40 साल से ज्यादा है। डॉक्टरों ने सोनोग्राफी रिपोर्ट के बाद बताया कि वो नेचुरल तरीके से मां नहीं बन सकती है। हालांकि एक साल  पहले शादी के वक्त ससुराल वालों ने लड़की की उम्र 32 वर्ष बताई थी। 

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित ने अपनी पत्नी, उसके पिता और उसके रिश्तेदारों समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है । टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  झूठ, विश्वासघात, जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।

पत्नी,ससुर और साले ने मिलकर किया फ्रॉड

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपनी पत्नी से पहली बार मई 2023 में मिला था। उसके घर वालों ने बायोडाटा में उसकी डेट ऑफ बर्थ 18 मई, 1991 दिखाई थी, उस समय वह मुझसे 18 महीने छोटी थी। हमने 19 जून, 2023 को शादी करने का फैसला किया था। पालनपुर के एक गांव में हमने विवाह किया था। पीड़ित के मुताबिक उसने शादी से पहले कई बार बर्थ सर्टिफिकेट मांगा था। लेकिन ससुराल वाले  बहाने बनाकर इसे टालते रहे। शादी टालने की बात पर आखिरकार उन्होंने स्कूल से मिलने वाली टीसी और पासपोर्ट की कॉपी दी थी। जिसमें पत्नी की उम्र 18 मई, 1991 दर्ज की थी। इसी डेट से शादी रजिस्टर्ड हुई थी।

पत्नी ने उम्र छिपाने के लिए दिया पति को धोखा

पीड़ित ने कहा कि जब उसकी पत्नी प्रेगनेंट नहीं हो पा रही थी तो उनकी सास पत्नी को जांच के लिए जुहापुरा में एक डॉक्टर के पास ले गईं। यहा की रिपोर्ट उसे नहीं दी गई। इसके बाद सितंबर 2023 में पालडी में एक Gynaecologists  को दिखाया था। इस डॉक्टर के मुताबिक सोनोग्राफी रिपोर्ट से पता चला कि उनकी पत्नी की उम्र 40 से 42 वर्ष की है। डॉक्टर ने कहा कि वह नेचुरल तरीके से तो मां नहीं बन सकती है। इसके लिए महिला की उम्र ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- 

BigDeal की जापानी मां, उड़िया पिता की लव स्टोरी,Love and Lifeके नहीं छोड़ा पुरी

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल