सपने में दूसरी महिला के साथ था पति, पत्नी ने किया वो हश्र जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी

अमरीका के बोलिविया में एक महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला कहना है कि पति सपने में दूसरी महिला के साथ था और उससे प्यार जता रहा था। हालांकि, पुलिस ने महिला को इस जानलेवा हमले के लिए गिरफ्तार कर लिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2022 10:25 AM IST

नई दिल्ली। शादी के बाद पति की पत्नी से और पत्नी की पति से बेवफाई की खबरें अक्सर सुनाई पड़ती हैं। इसी तीसरे शख्स की वजह से पति और पत्नी के रिश्ते में दरार पैदा होती है। इसको लेकर तमाम रोचक मामले सामने आते रहे हैं। मगर इस बार जो मामला सामने आया है, वह भी बिल्कुल अनोखा है। 

यह हैरान करने वाला मामला अमरीका के बोलिविया का है। यहां एक पति अपनी पत्नी को सपने में ही धोखा दे रहा था, जिसके बाद पत्नी ने नींद में ही उसका वो हश्र किया, जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। दरअसल, पत्नी को मालूम हुआ कि पति सपने में किसी और महिला के साथ है, तो उससे वह बेहद गुस्सा हुई। 

पुलिस ने कहा- महिला से पूछताछ की जा रही है यह हमला जानलेवा था 
पत्नी किचन में गई और वहां पानी को खूब खौलाया और वहीं गरम पानी लाकर पति पर डाल दिया। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने जुआन जोस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। संभवत: झगड़े की वजह कुछ और हो। उन्होंने कहा कि ऐसी कुछ घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। जोस के अनुसार, इससे पहले एक महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में महिला ने अपने सोते हुए पति पर शराब छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया था। 

'नींद में दूसरी महिला को पुकार रहा था और उससे प्यार का इजहार कर रहा था'
पुलिस अधिकारी जोस ने कहा, हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि महिला किस बात से नाराज थी और अपने पति पर उसने यह जानलेवा हमला क्यों किया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। मगर वास्तव में उसके सपने वाली बात सही है तो फिर यह चौंकाने वाला है और इसके लिए उसे सख्त सजा मिलेगी। वहीं, आरोपी महिला ने लोकल मीडिया को बताया कि पति नींद में था और किसी अन्य महिला को उसके नाम से पुकार रहे थे। वह बार-बार उससे अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। इसके बाद मुझे गुस्सा आया और खौलता हुआ पानी लाकर उस पर फेंक दिया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लंबाई और वजन जानकर हर कोई है दंग

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE : जी-7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने विश्व मंच पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
Uttarakhand के बद्रीनाथ हाइवे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरा ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा
Weather Alert: इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम को लेकर हो जाइए सावधान|IMD
Rudraprayag Accident Update: 14 यात्रियों की जिंदगी खत्म, सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल
Weather Update: झुलस रहा UP... अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी| IMD