जिंदगी बदलने वाली पोस्ट वायरल: 24 साल तक हर दिन पी 10 सिगरेट, अब अचानक छोड़ दिया

रोहित बताते हैं कि वह 24 साल से रोजाना 10 सिगरेट पी रहे थे। लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ दिया है।

Asianetnews Hindi Stories | Published : Sep 13, 2024 8:20 AM IST

पता है न कि स्मोकिंग से कितनी प्रॉब्लम होती है। कहते हैं जितनी जल्दी छोड़ दो उतना अच्छा। पर अरे यार, जो सालों से पी रहा है उसके लिए इतना आसान थोड़ी है छोड़ना। कई लोग तो सालों से सिगरेट पी रहे हैं। कितनी भी हेल्थ प्रॉब्लम हो जाए, छोड़ते ही नहीं हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सालों तक पीने के बाद अचानक एक दिन इसे अलविदा कह देते हैं। और कहते हैं कि उसके बाद तो उनकी लाइफ ही बदल गई। ऐसा ही एक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

एक्स (ट्विटर) पर रोहित कुलकर्णी नाम के एक यूजर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। रोहित बताते हैं कि वह 24 साल से रोजाना 10 सिगरेट पी रहे थे। लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ दिया है। रोहित ने यह भी बताया कि इससे उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है। 'पिछले 24 सालों से मैं रोजाना 10 सिगरेट पी रहा था। टोटल कितनी हुईं, ये कैलकुलेट ही नहीं करना चाहता, डरावना है यार! इस साल जन्माष्टमी के दिन मैंने सोचा कि बस अब बहुत हुआ, और आज 17 दिन हो गए मुझे एक भी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया। खुद पर बहुत खुशी हो रही है।' एक्स पर रोहित ने ये लिखा है। 

Latest Videos

रोहित के इस पोस्ट पर ढेर सारे लोग कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने तो कमेंट बॉक्स में अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं कि उन्होंने कैसे स्मोकिंग छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, '1982 से 1996 तक मैं रोजाना 15-18 सिगरेट पीता था। 4 जनवरी 1996 को मैंने अपना विल्स का पैकेट फेंक दिया। उसके बाद से आज तक मैंने सिगरेट को हाथ नहीं लगाया। 29 साल हो गए। स्ट्रॉन्ग रहो। दो महीने में आपको भी सिगरेट की तलब नहीं लगेगी।' 

एक अन्य यूजर ने लिखा, '32 साल स्मोकिंग करने के बाद मैंने इसे छोड़ा। अब दो साल हो गए। रोहित आप भी कर सकते हैं।' खैर, जो लोग स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह पोस्ट एक प्रेरणा से कम नहीं है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कैशलेस समाज की डराने वाली हकीकत, Shocking वीडियो #shorts
बच्चों के बीच जाकर जब टीचर बन गए CM Yogi Adityanath, दिए सवालों के जवाब
2029 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री? योगी-राहुल में किसका राजयोग है प्रबल
परिवार में कितने लोग बनवा सकते हैं Ayushman Card? आ गया नया रूल
इस्तीफे के लिए तैयार ममता बनर्जी, डॉक्टरों से बातचीत में क्या पेंच फंसा? । Kolkata Doctor Case