गजब! 172 बार सांप ने डंसा, फिर भी 100 साल तक जिंदा रहा यह शख्स

साँप के काटने से हर साल सैकड़ों लोग मर जाते हैं। लेकिन इस आदमी को साँप काटता था तो साँप ही मर जाता था। स्नेक मैन के नाम से मशहूर इस शख्स के लिए साँप खिलौना था।

Asianetnews Hindi Stories | Published : Sep 13, 2024 6:16 AM IST

आज हम आपको अमेरिका के स्नेक मैन (America Snake Man) के बारे में बताएंगे। एक बार जहरीले साँप (venomous snake) के काटने पर बचना मुश्किल होता है। ऐसे में दस, बीस बार नहीं बल्कि पूरे 172 बार साँप के काटने के बाद भी 100 साल तक जीने वाले महापुरुष थे ये स्नेक मैन। उनका नाम था बिल हास्ट (Bill Hast)। साँप का जहर चढ़ते ही इंसान की मौत हो जाती है। लेकिन बिल हास्ट साँपों से कटवा कर अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाने का काम करते थे। 20 बार बिल हास्ट की हालत गंभीर हुई लेकिन उन्होंने कभी परवाह नहीं की. 

बचपन से ही सांपों में खासी दिलचस्पी रखने वाले बिल हास्ट ने सबसे पहले सांप पकड़ना शुरू किया। सांप पकड़ने को ही पेशा बना चुके बिल हास्ट ने उसमें काफी रिसर्च, एक्सपेरिमेंट किए. 

Latest Videos

बिल हास्ट को 172 बार काटा था सांप : बिल हास्ट को 172 बार सांप ने काटा था। इसका एक उचित कारण था। बिल हास्ट जहरीले सांपों को पकड़कर, नंगे हाथों से उनका जबड़ा खोलते थे। फिर जीभ पर रबर की झिल्ली लगाकर, कांच की बोतल में सांप का जहर जमा करते थे। एंटीवेनम (Antivenom) बनाने के लिए जहरीले सांपों को पकड़कर यही काम बिल हास्ट को बार-बार करना पड़ता था। इसलिए वे सांपों से कटवाते थे. 

सांप के जहर को ही इंजेक्ट करते थे हास्ट : जहर निकालने की प्रक्रिया में आए दिन सांप के काटने से बिल हास्ट की जान को खतरा बना रहता था। इस जहर से बचने के लिए उन्होंने अपने शरीर में सांप का जहर इंजेक्ट करना शुरू कर दिया था। कोबरा सांप के जहर को वे इंजेक्ट करते थे। शुरुआत में डोज कम थी। धीरे-धीरे डोज बढ़ाते गए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई। जहरीले सांप के काटने पर बिल हास्ट को ज्यादा खतरा नहीं होता था।

कई डॉक्टरों ने कहा था कि बिल हास्ट का अपने शरीर में जहर इंजेक्ट करना खतरनाक है। लेकिन बिल हास्ट ने इसे नहीं छोड़ा। फिर भी वे 100 साल तक जीवित रहे। 90 साल की उम्र में भी हास्ट एक्टिव थे। 1954 में दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक ब्लू क्रेट (Blue Crite) ने उन्हें काट लिया था। इस सांप के काटने के बाद भी अगर कोई जिंदा बचा था तो वह थे सिर्फ बिल हास्ट। विडंबना यह है कि उन्हें काटने वाला सांप दस दिन बाद मर गया। 20 बार गंभीर हालत में पहुंचने के बाद भी उनके शरीर में मौजूद जहर, सांप के जहर से लड़कर जीत गया था।

 

बिल हास्ट ने फ्लोरिडा में मियामी सर्पेन्टेरियम खोला था। जहां हर तरह के जहरीले सांप थे। लोग वहां जाकर सांपों के बारे में जानकारी ले सकते थे। सांप के काटने के इलाज के लिए दवा बनाने के लिए बिल हास्ट कच्चा जहर सप्लाई करते थे। 1990 तक वे प्रयोगशालाओं को सालाना 36,000 सैंपल मुहैया कराते थे। एक ही समय में 10,000 सांपों की देखभाल करने की क्षमता बिल हास्ट में थी. 

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts