शादी में डिनर का ऐसा इंतजाम तो अंबानी के यहां भी नहीं रहा, वीडियो देखकर लोग भी हैरान

सोशल मीडिया एक शादी की डिनर पार्टी वायरल हो रही है। वीडियो में खाना खिलाने का ऐसे रॉयल इंतजाम किया गया था कि सोशल मीडिया यूजर्स भी देख कर दंग हो गए।

Yatish Srivastava | Published : Feb 19, 2024 2:56 PM IST

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर आज हर कोई एक्टिव रहता है। बड़े से बुजुर्ग तक सोशल मीडिया पर अपने रील्स और वीडियो बनाकर डालते रहते हैं। कई सारे वीडियो रोजाना वायरल होते हैं जिन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं और ये शेयर भी किए जाते हैं। ऐसी ही एक अनोख वीडियो एक शादी की डिनर पार्टी का वायरल हुआ है। इस भोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि टाटा बिड़ला और अंबानी के यहां भी ऐसे खास इंतजाम खाने का नहीं रहा हुआ होगा। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में रॉयल डिनर करते दिखे मेहमान 
हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक शादी की डिनर पार्टी के वीडियो की जिसमें सभी लोगों को डिनर करते दिखाया जा रहा है। खास बात ये है कि मेहमानों के सिंहासन की तरह कुर्सियां लगाई गईं हैं। यहीं जिस बर्तन में मेहमानों को परोसा गया है वह थाली भी शाही दिख रही है। थाली गोल्डेन प्लेटेड होने के साथ मोर के डिजाइन में बनी हुई है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शादी आज के जमाने की नहीं बल्कि राजा-महाराजाओं के जमाने की है। 

पढ़ें बाइक है या सुपर बाइक! एक साथ चार लोगों को बैठाकर सफर पर निकला ये सुपरमैन, सिटिंग अरेंजमेंट भी लाजवाब...वीडियो वायरल

सोशल मीडिया यूजर भी शाही शादी देख दंग
सोशल मीडिया पर इस अद्भुत डिनर पार्टी का वीडियो देखकर यूजर भी दंग हो जा रहे हैं। सोने जैसे सिंहासन पर बैठकर सोने जैसी थाली में मेहमानों को खाना परोसा गया था। ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर भी दंग हो जा रहे हैं। यूजर कमेंट भी कर रहे हैं कि जैसे, ये तो टाटा, अंबानी से भी आगे निकल गए भाई। एक कमेंट किया गया है, लगता है किसी राजा की शादी है, सिंहासन पर सिंहासन सजे हैं।

देखें वीडियो

 

 

Share this article
click me!