कबाब ने ली मॉडल की जान, डॉक्टर बोले- सिर्फ 9 मिनट की देरी पड़ गई भारी

सार

थाइलैंड की एक मॉडल को कवाब खाना भारी पड़ गया। मीट का एक टुकड़ा उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी सांस बंद हो गई। घर वाले अस्पताल ले गए, दो महीने मौत से लड़ी, मगर अंत में हार गई।

नई दिल्ली। कवाब का नाम सुनते ही नॉनवेज प्रेमियों के मुंह में पानी आ जाता है। मगर क्या कवाब किसी की जान ले सकता है। शायद नहीं और शायद हां भी। दरअसल, हां इसलिए कहा जा रहा, क्योंकि थाइलैंड की एक मॉडल की जान कवाब खाने की वजह से हो गई। अब ये कैसे हुआ, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। 

थाइलैंड की 27 साल एक मॉडल थीं। नाम था अरिसरा कारबदेचो। उन्हें लोग एलिस भी कहते थे। अरिसरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख से अधिक फॉलोअर थे। करीब ढाई महीने पहले उन्होंने कवाब खाया। शायद कवाब अच्छा था या फिर वे भूखी थीं और जल्दी से सब खत्म करना चाहती थीं। जल्दी-जल्दी खाने में एक टुकड़ा  हलक में फंस गया। अब इससे वे सांस नहीं ले पा रही थीं। दम घुटने लगा और हालत बिगड़ती गई। 

Latest Videos

पोर्क कवाब और चावल खा रही थी, मीट का एक टुकड़ा गले में फंस गया  
अरिसरा को अस्पताल ले जाया गया। दो महीने उनका इलाज चला। लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहीं, मगर जान नहीं बची। परिवार, रिश्तेदार, दोस्त और फैंस सब उदास हैं। अरिसरा की मां सुपिचा की मानें तो उस दिन वह  बहुत जल्दी में थी। शायद काम के सिलसिले में कहीं जाना था। घर में पोर्क कवाब और चावल बना था। वही जल्दी-जल्दी खा रही थी, तभी मीट का एक टुकड़ा उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए। 

अरिसरा को अस्पताल ले जाने में 9 मिनट की देरी कर दी परिजनों ने 
डॉक्टरों के मुताबिक, अरिसरा को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। असल में परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने में 9 मिनट की देरी कर दी। इतनी देर तक उसके दिमाम में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाई। हमने उसे करीब दो महीने लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा। मगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?

Share this article
click me!

Latest Videos

'संभल, ज्ञानवापी, मथुरा की मस्जिदें...' Waqf Act पर फिर बरसे Asaduddin Owaisi , BJP पर साधा निशाना
'ममता बनर्जी उक्सा रहीं…' West Bengal CM Mamata Banerjee पर BJP नेता Shazia Ilmi का निशाना