मछली है या राक्षस! नहीं देखा ऐसा जीव, 16 फुट लंबी इस फिश को उठाने के लिए मंगानी पड़ी क्रेन, देखिए वीडियो

Published : Jul 15, 2022, 10:36 AM IST
मछली है या राक्षस! नहीं देखा ऐसा जीव, 16 फुट लंबी इस फिश को उठाने के लिए मंगानी पड़ी क्रेन, देखिए वीडियो

सार

चिली में मछुआरों ने ऐसी मछली पकड़ी है, जिसका आकार राक्षस के समान है। 16 फुट इस लंबी मछली को उठाने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी। फिलहाल इस मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

सैंटियोगो। मछुआरों के एक समूह ने हाल ही में चिली में हैरतअंगेज कारनामे को अंजाम दिया। मछुआरों ने अविश्वसनीय 16 फीट की दैत्याकार मछली को पकड़ा और उसे उठाने के लिए क्रेन मंगवाई। क्रेन से इस बड़ी मछली को उठाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में लंबी और छरहरी मछली को सिर पर झुका हुआ दिखाया गया है। मछुआरे पहले इसे जमीन पर ले आए थे, जिससे थोड़ी देर बाद इसकी मौत हो गई। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस मछली की पहचान ओरफिश के तौर पर की गई है और यह गहरे पानी में पाई जाती है। दावा यह भी किया जा रहा है कि इसका सतह पर आना अशुभ संकेत है। मछली की लंबाई पांच मीटर (16 फीट) से अधिक है। 

यह वायरल वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। हालांकि, इसे पहले टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था, जहां कथित तौर पर इसे लगभग 10 मिलियन यानी एक करोड़ से अधिक बार देखा गया। बहरहाल, इस पोस्ट ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस जीव को पारंपरिक रूप से सुनामी और भूकंप के लिए एक अपशकुन के रूप में देखा जाता है। 

इन मछलियों का सतह पर आना अपशकुन माना जाता है! 
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, यह एक डरावनी और अद्भुत मछली है। एक अन्य यूजर  ने लिखा, ओरफिश गहराई में रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब वे सतह पर आना शुरू करते हैं तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टेक्टोनिक प्लेट्स में हलचल होती है और यह सतह की तरफ भागती हैं, जहां सांस लेने में दिक्कत होने से कई बार इनकी मौत हो जाती है।  इंटरनेट यूजर्स का मानना     है कि जीव का तट की ओर आना पानी के नीचे भूकंप का संकेत देती है। 

आने वाला है भूकंप या फिर सुनामी!
बहरहाल, यह धारणा किंवदंतियों में ही है कि ओरफिश भूकंप और सूनामी के अग्रदूत हैं। हालांकि, इस सिद्धांत की विज्ञान द्वारा कभी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने अब इस बात पर विचार करना शुरू कर दिया है कि मछली सतह पर क्यों आई। बता दें कि ओरफिश 11 मीटर तक की लंबाई तक हो सकते हैं। वे आमतौर पर गहरे पानी में रहते हैं और बीमार होने, मरने या प्रजनन करने के लिए ही सतह पर लौटते हैं। इस बीच, ऐसी मछली को देखना दुर्लभ है। इससे पहले, बीते अप्रैल में न्यूजीलैंड के एक समुद्र तट पर ओरफिश पाई गई थी। लगातार ऐसी मछलियां दिखने से पर्यावरणविद् भी सोच में पड़ गए हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली