ये है भारतीयों की सबसे पसंदीदा Whisky, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Published : Sep 07, 2024, 10:35 AM IST
whisky

सार

भारत में कई प्रसिद्ध व्हिस्की ब्रांड हैं, कुछ महंगे और कुछ सस्ते। एक ब्रांड जो दशकों से लोकप्रिय है और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुका है, वह भारतीयों का पसंदीदा बना हुआ है। मैकडोवेल्स व्हिस्की ने देश में ही नहीं, विदेशों में भी बहुत पसंद की जाती है।

ट्रेंडिंग न्यूज। भारत में व्हिस्की (शराब) के कई सारे ब्रांड फेमस है। इनमें कई महंगी शराब भी हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्पिरिट प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने के साथ लगातार दशकों से एक ब्रान्ड की शराब भारत के शौकीनों के दिल पर राज कर रही है। इस व्हिस्की को देश ही नहीं विदेशों भी काफी पसंद किया जाता है। यहां तक कि बड़ी मात्रा में इसका निर्यात भी किया जाता है। आप जानना चाहेंगे की भारत की ये सबसे पसंदीदा व्हिस्की है कौन? तो बता दें कि मैक्डोवेल्स (Madowell's) भारत में सबसे अधिक बिकने वाली शराब है जिसकी कीमत भी काफी कम है। 

मैकडोवेल्स सबसे ज्यादा बिकने वाली व्हिस्की
मैकडोवेल्स न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली व्हिस्की है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 2023 में इसी रिकॉर्ड सेलिंग के चलते इसने भारत की सबसे पसंदीदा व्हिस्की का पुरस्कार भी जीता था। इस लाजवाब व्हिस्की ने 31.4 मिलियन केस ब्रिकी की थी। जबकि 2022 में इसकी बिक्री 2.1 फीसदी थी। 1968 में लॉन्च की गई मैकडोवेल्स नंबर 1 लग्जरी प्रीमियम व्हिस्की कई वर्षों से टॉप पर बनी हुई है।

पढ़ें इस आइलैंड पर शराब से खाना तक फ्री ! भारत से बस 4 घंटे दूर

भारत के चुनिंदा अनाज का मिश्रण देता है टेस्ट 
इस टॉप ब्रान्ड व्हिस्की को बनाने के दौरान चिकनाई के लिए चुनिंदा भारतीय अनाजों का मिश्रण का भी प्रयोग किया जाता है। मिश्रण को भारतीय माल्ट के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। गोल्डेन कलर की इस व्हिस्की की महक शौकीनों को बहुत रास आती है। इसके टेस्ट की बात करें तो यह इंस्टेंट कॉफी, फलों के फूलों के नोट्स के साथ जली हुई औ दानेदार फिनिश भी होती है। यह काफी स्ट्रॉन्ग की भी होती है। इस व्हिस्की में एल्कोहल की मात्रा 42.8 फीसदी होती है। 

बेस्ट सेलिंग व्हिस्की की कीमत भी काफी कम
भारतीय बाजार में छाई मैकडोवेल्स व्हिस्की की कीमत इसकी लोकप्रियता को बढ़ाने वाला प्रमुख कारण है। मुंबई में इस व्हिस्की की कीमत 750 मिली लीटर में मात्र 640 रुपये है जबकि दिल्ली यही 400 रुपये के दाम में मिल जाएगी। ऐसे में शादी पार्टियों में अक्सर लोग इसी ब्रान्ड को लेना पसंद करते है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़