
Muslim Women Home Delivery Parda Nashi Issues: मुस्लिम कौम में लड़कियों और महिलाओं को पर्दानशीं रहने को कहा जाता है। भारत सहित ज्यादातर मुल्कों में बुर्का, हिजाब सहित तरह-तरह के प्रपंच महिलाओं को करना पड़ता है। अब जब पूरी दुनिया आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में एंट्री कर चुकी है। ऐसे माहौल में भी महिलाओं को गैर मर्दों से किस तरह का व्यवहार करना चाहिए, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रैडिट अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुस्लिम महिलाओं के लिए होम डिलीवरी को लेकर क्या किया जाना चाहिए क्या नहीं इसे दिखाया गया है। वीडियो में एक 8-10 साल की बेटी दरवाजा खोलती है। हालांकि उसका सिर पूरी से तरह ढका हुआ है। कपड़े भी पूरी बॉडी को कवर किए हुए हैं। वह लड़की दरवाजा खोलती है, अपना सामान लेती है। और तत्काल वापस लौट आती है। अब यहां एक मौलाना जैसे शख्स ने इस तरह डिलीवरी लेने के लिए मना किया है। वो इस लड़की सिखाते हैं कि आप को पूरा दरवाजा नहीं खोलना है, बल्कि थोड़ा सा डोर खोलकर एक लंबी लकड़ी पर लपेटकर पेमेंट करना है, ऐसे ही सीधे अपने हाथों में सामान की डिलीवरी नहीं लेना है। बल्कि इसके लिए किसी डमी का इंतजाम करना है। या फिर उस शख्स को सामान नीचे जमीन पर रखकर चले जाने के लिए कहना है।
ये भी पढ़ें-
'मेरा नाम इंडिया है', अमेरिका में रहने वाली इस लड़की ने बताई नाम की कहानी
मुस्लिम समाज में महिलाओं के लिए बुर्का और हिजाब जैसे प्रथा और नियम गहरे सामाजिक और रिलीजन इम्पेक्ट के साथ जुड़े हुए हैं। इनके तहत महिलाओं को गैर मर्दो से मिलने-जुलने में परहेज होता है, और डॉक्टर, वकील जैसे प्रोफेशनल्स के सामने खुद को ढककर ही सामने जाना होता है। इसकी वजह से कभी-कभी मुस्लिम महिलाएं अपने स्वास्थय से भी समझौता कर लेती हैं। वहीं अब तो हर सामान की होम डिलीवरी होने लगी है। अक्सर कोई मेल ही ये सामान लेकर आता है। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। वहीं इस वीडियो को देखकर तो आप समझ ही सकते हैं, कि हालात कितने विपरीत हैं।
ये भी पढ़ें-
बुर्का में 'चोरनी': ज्वेलर की आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर उल्टा पड़ा दांव, देखें हैरतअंगेज वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News