
वायरल डेस्क. दुनिया में ऐस लाखों जीव हैं, जिनके बारे में इंसान कुछ नहीं जानते। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही समुद्री जीव का वीडियो वायरल हो रहा है, जो रोंगटे खड़े करने वाला है। वायरल वीडियो में एक शख्स मछली पकड़ने के लिए जाल फेंकता है पर तभी इस खौफनाक जीव से उसका सामना होता है।
इतनी बार देखा गया वायरल वीडियो
इस वीडियो को @suddenlyhapend नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसे 1 लाख 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक शख्स मछली पकड़ने के लिए चारा और जाल पानी में फेंकता है उसमें कुछ फंस जाता है। मछली पकड़ने वाले को लगता है कि उसके हाथ एक बड़ी मछली लगी है।
किसी ने बताया कैट फिश, किसी ने सांप
मछली पकड़ने वाला शख्स तेजी से जाल अपनी ओर खींचता है, लेकिन जाल उसके पास दोगुनी रफ्तार से आता है। तभी उसके सामने एक काले रंग की भीमकाय चीज नजर आती है। उस रहस्यमयी जीव के पानी से निकलते ही मछली पकड़ने वाले की चीख निकल पड़ती है। शुरुआत में लगता है कि वह एक विशाल मछली है पर कई यूजर्स ने दावा किया ये कोई भीमकाय सांप था। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘देखकर लगता है कि कोई रहस्यमयी जीव नहीं बल्कि कैट फिश है।’ एक और यूजर ने लिखा, इतनी फूर्ती देखकर लगा रहा है कि ये कोई सांप था। एक और यूजर ने लिखा, ‘ताजे पानी में भी इतनी बड़ी मछलियां होती हैं?’
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News