
लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया भर में आज तक आपने कई अजीबो-गरीब चीजें होती देखी होंगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी चीज बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां पर मुर्गी या बत्तख नहीं बल्कि पत्थर अंडे देता है। जी हां, सही सुना आपने चीन में एक ऐसी चट्टान मौजूद है, जहां पर इस अद्भुत और अकल्पनीय घटना को होते देखा गया है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस अद्भुत पत्थर के बारे में जहां पर पत्थर अंडे देते हैं....
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह घटना चीन के कुलू गांव में स्थित एक चट्टान की है। इसकी ऊंचाई लगभग 19 फीट और लंबाई 65 फिट है। इस चट्टान को चन-दन के नाम से जाना जाता है। यह चट्टान दिखने में तो आम चट्टानों की तरह ही है। जिसका रंग काले रंग का है। इस चट्टान पर कुछ उभरी हुई सतह नजर आती है, जिसे चट्टान के अंडे कहा जाता है। लगभग 30 साल के बाद यह चट्टान खुद से इन अंडों को अलग कर देती है। जैसे कोई जानवर अपने अंदर से अंडा निकलता है। लोग इसे देख कर हैरान हो जाते हैं।
कैसे होते हैं पत्थर के अंडे
इन अंडों की बात की जाए तो यह अंडे काले रंग के होते हैं। इनकी सतह बेहद ठंडी होती है। इनका आकार सामान्य अंडों से काफी बड़ा होता है। यहां रहने वाले लोगों का मानना होता है कि यह सौभाग्य का प्रतीक है, जो लोग यहां आते हैं वह चट्टान को अंडा देते देखना चाहते हैं, क्योंकि इससे किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं।
क्यों चुराते हैं लोग अंडे
चीन के गुलू गांव के नजदीक बनी इस गुफा में हजारों लोग आते हैं और अपने भाग्य को चमकाने के लिए यहां से अंडे चुरा कर ले जाते हैं। कहा जाता है कि जिसके पास भी अंडा रहता है उसको धन-संपत्ति मिलती है और उसका भाग्य चमक उठता है। हालांकि, अंडों की चोरियों को देखते हुए यहां 70 अंडों को संरक्षित कर लिया गया है, क्योंकि लोग इसे चुरा कर ले जाते हैं या इसे बेच देते हैं।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का कहना है कि अंडे के आकार के पत्थर की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया कि यह चट्टाने कैसे अंडों को उत्पन्न कर रही है। भू वैज्ञानिक परीक्षणों से पता चला है कि यह चटान लगभग 500 मिलियन साल पहले कैंब्रियन काल के दौरान बनाई गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि चट्टान के बनने और टूटने में लगने वाले समय के बीच होने वाली किसी प्रतिक्रिया के कारण इस अंडे के आकार के पत्थर बाहर आ रहे हैं।
और पढ़ें: इस शख्स ने 9 महिलाओं से की शादी, सबके साथ 'बेड रोमांस' करने के लिए बनाया रोस्टर लेकिन अब...
बेटी ने किया प्यार तो पिता ने सोते वक्त की यह खौफनाक हरकत, सुनकर दिल दहल उठेगा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News