WWE ने भी मनाई जन्माष्टमी, मशहूर रेस्लर जॉन सीना ने मटकी फोड़ते हुए की लाजवाब फोटो शेयर की

मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेस्लर जॉन सीना ने श्रीकृष्णा जन्माष्टमी पर मटकी फोड़कर सबको चौंका दिया है। मटकी फोड़ते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रही है। WWE India ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2022 12:27 PM IST / Updated: Aug 19 2022, 06:10 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देश ही नहीं दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी बेसब्री से रात होने और भगवान कृष्ण जी के जन्म का इंतजार कर रहे। हर कोई एक दूसरे को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दे रहा। बहुत से लोग इसे अपने-अपने तरीके से खास अंदाज में मना रहे हैं। वहीं, डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर रेस्लर जॉन सीना का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के इंडिया अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें मशहूर रेस्लर जॉन सीना मटकी फोड़ते दिख रहे हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने फेसबुक पर भी इसे पोस्ट किया है, जहां यूजर्स इस पर खास तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्वीट में देखा जा सकता है कि जॉन सीना कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर रिंग में मौजूद हैं और ऊपर रखी माखन से भरी मटकी फोड़ रहे हैं। इस पोस्ट को यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस पोस्ट को 68 सौ से अधिक यूजर्स ने पसंद किया है, जबकि सात सौ से अधिक यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं, फेसबुक पर 43 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है, जबकि साढ़े तीन हजार से अधिक यूजर्स ने इस पोस्ट को शेयर किया है। 

इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी आज सुबह 1982 में आई बॉलीवुड मूवी खुद्दार के मशहूर गाने मच गया शोर सारी नगरी में.. गाने को बैंड की धुन पर बजाया। इसका वीडियो मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। इसकी प्रस्तुति की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी ने लीड रोल निभाया था। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

Share this article
click me!